इस सम्बंध में दी गई जानकारी में बताया गया कि ग्राम पारा तहसील लखनऊ की खसरा संख्या 2855 क्षेत्रफल 0.7590 हेक्टयर अभिलेखों में ऊसर दर्ज है जो नगर निगम की सम्पत्ति है। इस भूमि के 5000 वर्ग फूट पर शिवनन्दन पुत्र ब्रम्हादीन निवासी चुन्नूखेड़ा ग्राम द्वारा अवैध कब्जा कर लगभग दो हजार वर्गफूट पर निर्माण कराया जा रहा था।
इसे भी पढ़े: KGMU का रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग बना प्रदेश का पहला ‘सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस’ कई बार रोक लगाने के बावजूद अवैध कब्जेदार द्वारा निर्माण कार्य नही रोका जा रहा था। इस पर नगर निगम लेखपाल ने 18 जनवरी 2022 को थाना पारा में एफआईआर दर्ज कराई और इसी दिन अवैध कब्जेदार को नोटिस दिया। नगर निगम की टीम ने आज पारा पुलिस के सहयोग से उक्त 5000 वर्ग फूट जमीन को कब्जे से मुक्त कराते हुए निर्माण ध्वस्त कर दिया।
इसके अलावा देवपुर की खसरा संख्या 171 जो अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है उस पर अज्ञात कब्जेदार द्वारा दो हजार वर्गफूट भूमि पर कब्जा किया गया था। इसे भी आज कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान तालाब की बाउण्डी निर्माण का अवैध कब्जेदारों विरोध भी किया गया।
इसे भी पढ़े: International Women Day 2022 :आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार मनेगा महिला दिवस