script

नगर निगम की बड़ी लापवाही, नाले में गिरी गाय

locationलखनऊPublished: Jan 17, 2021 08:59:53 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

गृहकर वसूली के साथ -साथ साफ सफाई ,टूटे हुए खुले नाले ,खुले होलमैन के ढक्कन ,व अन्य जिम्मेदारियां भी है।

municipal Corporation news

municipal Corporation news

लखनऊ। ( municipal Corporation)आज जिस तरह नगर निगम लोगो के घरो व दुकानों पर गृहकर बकाया वसूली के लिए आयेदिन ताला वा नोटिस चस्पा कर अपनी तारीफों के फूल बुन रही है। काश उसी प्रकार अपनी और भी जिम्मेदारियों को बखूबी पहचाने तो बेहतर होगा। शायद नगर निगम को ये नहीं पता कि गृहकर वसूली के साथ -साथ साफ सफाई ,टूटे हुए खुले नाले ,खुले होलमैन के ढक्कन ,व अन्य जिम्मेदारियां भी है।
( municipal Corporation) जी हम बात कर रहे है नगर निगम जोन -6 की लापरवाही के चलते रविवार को सहादतगंज थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी में एक गाय नाले में गिर गयी। गाय नाले में लगभग ढाई घण्टा तक फाँसी रही किन्तु नगर निगम के कर्मचारी मौके पर नही पहुँचे। जिसके बाद स्थानीय निवासी हिमांशु वर्मा ने दमकल कर्मियों के साथ साथ पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर थाना सहादतगंज क्षेत्र के अम्बरगंज चौकी प्रभारी तौहीद अहमद पुलिसकर्मियों के साथ पहुँचे और स्थानीय लोगो की मदद से गाय को नाले से निकालने का पूरा प्रयास किया किन्तु सफलता नही मिली। जिसके बाद मौके पर दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय निवासी मो. मुस्तक़ीम ने नाले में कूद कर मुश्किल से गाय को नाले से बाहर निकाला।
( municipal Corporation) गाय लगभग शाम 4 बजे नाले में गिरी थी जिसे ढाई घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। स्थानीय निवासी हिमाशु वर्मा ने नगर निगम व स्थानीय पार्षद पर आरोप लगाते हुए कहा की नाले का चेम्बर महीनों से खुला पड़ा है जिसकी शिकायत स्थानीय पार्षद व नगर निगम से कई बार की जा चुकी है किन्तु कोई कार्रवाई नही हुई और इससे पहले कई बार इस नाले में गाय गिर चुकी है। यदि नगर निगम की लापरवाही ऐसी ही बनी रही तो बच्चों के नाले में गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x7yp965

ट्रेंडिंग वीडियो