scriptयूपी में 56 नई नगर पंचायत के लिए नई भर्तियां शीघ्र | Lucknow New recruits for 56 new nagar panchayats in UP soon | Patrika News

यूपी में 56 नई नगर पंचायत के लिए नई भर्तियां शीघ्र

locationलखनऊPublished: Nov 05, 2020 11:11:54 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

अच्छी खबर: 168 पदों पर भर्तियों की तैयारियां

यूपी में 56 नई नगर पंचायत के लिए नई भर्तियां शीघ्र

यूपी में 56 नई नगर पंचायत के लिए नई भर्तियां शीघ्र

लखनऊ. यूपी में 56 नई नगर पंचायत का गठन किया गया है। बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार शीघ्र ही इन नगर पंचायत में विकास और कर एकत्र करने के लिए 168 पदों का सृजन किया गया है। नगर विकास विभाग इन पदों पर जल्द ही भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजेगा। 56 नई नगर पंचायतों के लिए तीन-तीन पद पर भर्तियां की जाएगी। जिसमें एक अधिशासी अधिकारी, एक कर निरीक्षक और एक चतुर्थ श्रेणी का पद होगा। कुल 168 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
जैसे जैसे आबादी बढ़ रही है वैसे वैसे विकास की मांग भी बढ़ रही है। इसको ध्यान में रख नगर विकास विभाग ने बड़े गांवों को नगर पंचायत का दर्जा दिया है। इन नगर पंचायतों का विधिवत गठन हो चुका है। नई नगर पंचायतों में पदों के सृजन की प्रक्रिया मई में शुरू हुई थी। अब इन नगर पंचायतों में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। पहले चरण में तीन-तीन पदों का सृजन किया गया है। जरूरत पड़ने पर और भर्तियां की जाएगी। नगर विकास विभाग का मानना है कि नई नगर पंचायतों में काम शुरू होने के बाद यहां बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।
नव गठित निकायों का मुख्य काम बेहतर नागरिक सुविधाएं देना होगा। नगर पंचायतें क्षेत्रों का सर्वे कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगी। शासन से वित्तीय अनुमति मिलने पर इन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो