scriptlucknow news firing in liquor party bbd student died dayal residency | Lucknow News: BBD की छात्रा की हत्या, दारू पार्टी में बवाल के दौरान लगी गोली | Patrika News

Lucknow News: BBD की छात्रा की हत्या, दारू पार्टी में बवाल के दौरान लगी गोली

locationलखनऊPublished: Sep 21, 2023 12:46:15 pm

Submitted by:

Sanjana Singh

Breaking News: लखनऊ में BBD छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा निष्ठा तिवारी की उम्र 20 साल थी, और वह BBD से बीकॉम ऑनर्स(B.Com Hons.) की पढ़ाई कर रही थी।

lucknow news firing in liquor party bbd student died dayal residency
लखनऊ में BBD(Babu Banarasi Das University) की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चिनहट के दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट में छात्रा की लाश मिली है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, दयाल रेजीडेंसी के एक मकान में बुधवार रात दारू पार्टी चल रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में गोली चली, जिसमें छात्रा निष्ठां त्रिपाठी को गोली लग गई। पार्टी में मौजूद साथी गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने चिनहट थाने में दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.