scriptमुख्यमंत्री सिर्फ 1 करोड़ नौकरी देने का झूठा रिकॉर्ड बनाने में लगे है : ओम प्रकाश राजभर | Lucknow Om Prakash Rajbhar CM Yogi 1 crore job 26 June False record | Patrika News

मुख्यमंत्री सिर्फ 1 करोड़ नौकरी देने का झूठा रिकॉर्ड बनाने में लगे है : ओम प्रकाश राजभर

locationलखनऊPublished: Jun 24, 2020 12:47:22 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार देकर बनाएंगे नया रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री सिर्फ 1 करोड़ नौकरी देने का झूठा रिकॉर्ड बनाने में लगे है : ओम प्रकाश राजभर

मुख्यमंत्री सिर्फ 1 करोड़ नौकरी देने का झूठा रिकॉर्ड बनाने में लगे है : ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार देकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे इस घोषणा के बाद कभी योगी सरकार में मंत्री रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहाकि मुख्यमंत्री सिर्फ 1 करोड़ नौकरी देने का झूठा रिकॉर्ड बनाने में लगे है। और सवाल यह भी है कि अगर इतनी नौकरियां मिल रही है तो नौजवान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं।
https://twitter.com/oprajbhar/status/1275655169586466820?ref_src=twsrc%5Etfw
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को एक ट्विट करते हुए कहाकि, योगी सरकार ने वर्ष 2017 से वर्ष 2020 तक एक भी नौकरी भर्ती बिना भ्रष्टाचार के पूरी ना कर सकी, योगीजी यूपी के नौजवानों को सिर्फ ठगने का काम कर रहे है। योगी जी के देख-रेख में भ्रष्टाचार हो रहा है, कोई भर्ती अभी तक पारदर्शिता से नहीं हो पाई और 1 करोड़ नौकरी देने का झूठा रिकॉर्ड बनाने में लगे है।
https://twitter.com/oprajbhar/status/1275655175160676353?ref_src=twsrc%5Etfw
ओम प्रकाश राजभर के अगले ट्विट में उन्होंने लिखा कि अब तक का सबसे झूठा मुख्यमंत्री कोई है तो उसका नाम योगी आदित्यनाथ जी है, इन्वेस्टमेंट मीट में अरबों रुपए बहाया गया, लेकिन प्रदेश में एक भी कल कारखाना, मिल, फेक्ट्री नहीं लग पाया। आये दिन अखबार, टेलीविजन पर आकर जो अधिकारी कागज़ पर लिखकर दे रहे, वही नौकरी बाट कर बहबाई लूट रहे है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार देकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में यह रोजगार दिया जाएगा। एक साथ एक करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य होगा। इसी दिन एमएसएमई इकाइयों को कर्ज भी दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो