scriptलखनऊ पुलिस अब रोकेगी साइबर क्राइम | Patrika News
लखनऊ

लखनऊ पुलिस अब रोकेगी साइबर क्राइम

4 Photos
6 years ago
1/4

लखनऊ पुलिस की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ के संगोष्ठी सदन में किया जा रहा है।

2/4

साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप की कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने किया। इसमें लखनऊ पुलिस को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से निपटने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

3/4

साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप की इस दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन ने किया। वर्कशॉप में अनुज अग्रवाल चेयरमैन, कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया, सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर द्वारा साइबर लॉ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी। उपरोक्त वर्कशॉप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ कलानिधि नैथानी के साथ साथ जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

4/4

इस मौके पर एसएसपी लखनऊ ने बताया कि इस कार्यशाला में जिन बिन्दुओं पर जानकारी दी जाएगी। उससे हमारी साइबर टीम को और भी मजबूती मिलने के साथ-साथ हमारे विवेचकों को भी सहजता मिलेगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.