script35 लोधी एस्टेट बंगला पर छिड़ी जंग : प्रियंका गांधी ने कहा, एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी बंगला, हो सकता है लखनऊ में ठिकाना | Lucknow Priyanka Gandhi 35 Lodhi Estate bungalow vacate Aug 1 Hardeep | Patrika News

35 लोधी एस्टेट बंगला पर छिड़ी जंग : प्रियंका गांधी ने कहा, एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी बंगला, हो सकता है लखनऊ में ठिकाना

locationलखनऊPublished: Jul 14, 2020 07:11:04 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी 35 लोधी एस्टेट वाला बंगला खाली करने के बाद उनका अगला ठिकाना लखनऊ हो सकता है। बताया जा रहा है कि लखनऊ का शीला कौल हाउस तैयार किया जा रहा है।

35 लोधी एस्टेट बंगला पर छिड़ी जंग : प्रियंका गांधी कहा, एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी बंगला, हो सकता है लखनऊ में ठिकाना

35 लोधी एस्टेट बंगला पर छिड़ी जंग : प्रियंका गांधी कहा, एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी बंगला, हो सकता है लखनऊ में ठिकाना,35 लोधी एस्टेट बंगला पर छिड़ी जंग : प्रियंका गांधी कहा, एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी बंगला, हो सकता है लखनऊ में ठिकाना,35 लोधी एस्टेट बंगला पर छिड़ी जंग : प्रियंका गांधी कहा, एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी बंगला, हो सकता है लखनऊ में ठिकाना

लखनऊ. प्रियंका गांधी अब यूपी की राजधानी लखनऊ में अगला ठिकाना बना सकतीं हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ का शीला कौल हाउस तैयार किया जा रहा है। इसी बीच 35 लोधी एस्टेट वाला बंगला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छा गया। यह वही बंगला है जिसमें कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रहती हैं। और एक अगस्त 2020 को इस बंगले को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो जाएंगी। पर बवाल यह है कि ऐसी सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं जिनमें कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि उन्हें कुछ वक्त दिया जाए। मामला आग की तरह सोशल मीडिया में फैल गया। आखिरकार मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहाकि 35 लोधी एस्टेट वाला बंगला वह एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी ने चल रहीं खबरों को ‘फेक न्यूज’ बताया। प्रियंका ने कहा कि उन्हें एक जुलाई को सरकार ने नोटिस भेजा था। पर उनके इतना कहने की देर थी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रियंका गांधी के दावे को गलत बताते हुए एक ट्वीट लिखा कि ‘सच खुद सामने आ जाता है।
मंगलवार सुबह प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिये अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मैंने सरकार से ऐसा कोई निवेदन नहीं किया है। सरकार की तरफ से 1 जुलाई को मुझे घर खाली करने का पत्र प्राप्त हुआ और मैं नियमानुसार 1 अगस्त को 35 लोधी स्टेट स्थित आवास को खाली कर दूंगी।’
इसके बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी के दावों को गलत बताया है। पुरी ने ने कहाकि एक बड़े कांग्रेसी नेता ने मुझे 4 जुलाई 2020 को दोपहर 12.05 बजे मुझे फोन कर यह अनुरोध किया कि 35, लोधी एस्टेट को किसी अन्य कांग्रेसी सांसद को आवंटित कर दिया जाए, ताकि प्रियंका गांधी उसमें रह सकें। कृपया हर चीज को तूल न दें।’
हरदीप सिंह पुरी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इन्हीं के बीच केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट पर कमेंट लिखा कि, ‘बंगले के लिए प्यार है भी, पर दिखाना भी नहीं… पर सच छुपाए नहीं छुपता।’
ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी बंगला खाली करने के बाद उनका अगला ठिकाना लखनऊ हो सकता है। बताया जा रहा है कि लखनऊ का शीला कौल हाउस तैयार किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो