scriptभाजपा सरकार को किसानों को सुनना होगा : प्रियंका गांधी | Lucknow Priyanka Gandhi Action kissan law Farmer BJP Billionaire frien | Patrika News

भाजपा सरकार को किसानों को सुनना होगा : प्रियंका गांधी

locationलखनऊPublished: Dec 03, 2020 12:15:14 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, आज बातचीत में सरकार को किसानों को सुनना होगा। किसान कानून के केंद्र में किसान होगा न कि भाजपा के अरबपति मित्र।

सरकार को किसानों को सुनना होगा: प्रियंका गांधी

सरकार को किसानों को सुनना होगा: प्रियंका गांधी

लखनऊ. कृषि कानून के विरोध में आठ दिन से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से कोशिशें जारी हैं। किसान संगठनों और सरकार के बीच वार्ता की उम्मीद है। भाजपा नेताओं और मंत्रियों के किसान विरोधी कई बयान आए इस पर कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, आज बातचीत में सरकार को किसानों को सुनना होगा। किसान कानून के केंद्र में किसान होगा न कि भाजपा के अरबपति मित्र।
विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान और सरकार के बीच वार्ता हो सकती है इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विट पर लिखा कि, भाजपा सरकार के मंत्री व नेता किसानों को, देशद्रोही बोल चुके हैं, आन्दोलन के पीछे इंटरनेशनल साजिश बता चुके हैं, आन्दोलन करने वाले किसान नहीं लगते बोल चुके हैं। लेकिन आज बातचीत में सरकार को किसानों को सुनना होगा। किसान कानून के केंद्र में किसान होगा न कि भाजपा के अरबपति मित्र।
प्रियंका गांधी लगातार किसान, मजदूर, व्यापारी और यूपी में बढ़ रहे अपराध को केंद्र में रखकर कभी अपनी सलाह और कभी पुरजोर विरोध दर्ज कराती आ रही हैं। कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दे उठा कर जनता के बीच अपनी पैठ दोबारा बनाना चाहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो