scriptयूपी के सीएम साहब बताएं उनका मिशन शक्ति कितना सफल : प्रियंका गांधी | Lucknow Priyanka Gandhi Asked Question CM Yogi Explain Mission shakti | Patrika News

यूपी के सीएम साहब बताएं उनका मिशन शक्ति कितना सफल : प्रियंका गांधी

locationलखनऊPublished: Nov 18, 2020 12:59:42 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

यूपी महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई : प्रियंका गांधी

यूपी के सीएम साहब बताएं उनका मिशन शक्ति कितना सफल : प्रियंका गांधी

यूपी के सीएम साहब बताएं उनका मिशन शक्ति कितना सफल : प्रियंका गांधी

लखनऊ. यूपी में महिला अपराधों को लेकर योगी सरकार पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी हमेशा आईना दिखाती रहती हैं। यूपी में पिछले 48 घंटों में हुए महिला अपराधों की लिस्ट जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार से सवाल किया कि, क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा?
यूपी में बढ़ रहे महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी योजनाएं कितनी सफल हैं इस पर जवाब मांगते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को एक ट्विट जारी किय, जिसमें लिखा कि, क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा? क्योंकि यूपी से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि यूपी महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1328602548840828929?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो