scriptएंबुलेंस कर्मियों ने मांगा हक तो यूपी सरकार ने बरसाए लठ्ठ : प्रियंका गांधी | Lucknow Priyanka Gandhi Attack Ambulance crew right CM Yogi dismissed | Patrika News

एंबुलेंस कर्मियों ने मांगा हक तो यूपी सरकार ने बरसाए लठ्ठ : प्रियंका गांधी

locationलखनऊPublished: Jul 30, 2021 03:21:59 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

– उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं

एंबुलेंस कर्मियों ने मांगा हक तो यूपी सरकार ने बरसाए लठ्ठ : प्रियंका गांधी

एंबुलेंस कर्मियों ने मांगा हक तो यूपी सरकार ने बरसाए लठ्ठ : प्रियंका गांधी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एंबुलेंस कर्मियों पर एस्मा के तहत 570 हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। इस बर्खास्तगी से नाराज कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, सरकार ने एस्मा लगाकर 500 से ऊपर कर्मी बर्खास्त कर दिए और जनता परेशान है। ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए।
मेडिकल दाखिले में ओबीसी 27, गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण मोदी सरकार का चुनावी राजनीतिक स्वार्थ भरा फैसला : मायावती

एंबुलेंस कर्मियों के पक्ष में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने ट्विट पर गुरुवार को लिखा कि, उप्र में कोरोना काल में सरकार एंबुलेंस कर्मियों पर फूल बरसाने की बात करती थी और उन्होंने जैसे ही अपने अधिकारों की आवाज उठाई, सरकार उन पर लट्ठ बरसाने की बात कर रही है। सरकार ने एस्मा लगाकर 500 से ऊपर कर्मी बर्खास्त कर दिए और जनता परेशान है। ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो