scriptमैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य : प्रियंका गांधी | Lucknow Priyanka Gandhi BJP Government India Democratic Republic Soz | Patrika News

मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य : प्रियंका गांधी

locationलखनऊPublished: Aug 07, 2020 09:21:23 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूँ कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।

मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य : प्रियंका गांधी

मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य : प्रियंका गांधी

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूँ कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। प्रियंका गांधी को भाजपा को यह आइना इसलिए दिखाना पड़ा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज की कथित नजरबंदी का मामला बढ़ता जा रहा है। भाजपा सैफुद्दीन सोज के साथ कैदी सा व्यवहार करके लोकतंत्र को कुचल रही है। इसी मुद्दे पर राहुल गांधी ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है।
कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अपना ट्विट लिखते हुए कहाकि, सैफुद्दीन सोज साहब ने भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी सा व्यवहार करके भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। जम्मू और कश्मीर में एक साल से तानाशाही कायम है। मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। पिछले दिनों उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मीडिया से कहा रहे हैं कि अब वे सुप्रीम कोर्ट से भी झूठ बोल रहे हैं कि मैं एक आजाद आदमी हूं, मैं इसके लिए कोर्ट जाऊंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो