लखनऊ

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार जनता पर कर रही है महंगाई का वार : प्रियंका गांधी

लगतार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जहां पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू कर रखा है वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर के सहारे यूपी सरकार को घेरा है।

लखनऊJun 29, 2020 / 05:33 pm

Mahendra Pratap

राजधानी में विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की।

लखनऊ. लगतार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जहां पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू कर रखा है वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर के सहारे यूपी सरकार को घेरा है। प्रियंका गांधी ने कहाकि इस वक्त जनता कोरोना की वजह से परेशान है, उस पर लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने महंगाई को हवा दे दी है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को करीब दोपहर एक ट्विट के माध्यम से सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि ‘कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं, मगर पिछले 20 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर वार कर रही है। कांग्रेस ने #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान के जरिए देश की आवाज सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है, आप भी इसका हिस्सा बनिए।’
प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिक्शा व बैलगाड़ियों की सवारी कर विरोध जताते हुए कीमतों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की। राजधानी में विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने आराधना मिश्रा समेत दर्जनों कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.