scriptयुवाओं के मुद्दों के लिए हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे : प्रियंका गांधी | Lucknow Priyanka Gandhi talks youth Assurance Unemployed road fight | Patrika News

युवाओं के मुद्दों के लिए हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे : प्रियंका गांधी

locationलखनऊPublished: Sep 17, 2020 05:30:36 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी ने कहाकि, युवाओं की बात सुननी पड़ेगी और उनके मुद्दों के लिए हमें सड़क से लेकर सदन तक इन मुद्दों पर लड़ना होगा। कांग्रेस पार्टी इसमें पीछे नहीं हटने वाली।

युवाओं के मुद्दों के लिए हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे : प्रियंका गांधी

युवाओं के मुद्दों के लिए हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे : प्रियंका गांधी

लखनऊ. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी ने कहाकि, युवाओं की बात सुननी पड़ेगी और उनके मुद्दों के लिए हमें सड़क से लेकर सदन तक इन मुद्दों पर लड़ना होगा। कांग्रेस पार्टी इसमें पीछे नहीं हटने वाली।
कांग्रेस ने हाल ही में युवाओं के साथ रोजगार पर संवाद शुरू किया है। इसी के तहत वर्ष 2016 के 12460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की। शिक्षक भर्ती में शून्य जनपद के अभ्यर्थी अबतक नियुक्ति से वंचित हैं।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रियंका गांधी के सामने अभ्यर्थियों ने अपना दर्द उड़ेल दिया। किसी ने अपने घर की खराब स्थिति को बताया तो किसी ने कोरोना काल में दाने को मोहताज है परिवार की हकीकत शेयर की। दो अभ्यर्थियों ने शादी टूटने की बात बताई कहाकि, हम सामाजिक उपहास के पात्र बन गए।
महासचिव प्रियंका गांधी ने इन सभी को हर मदद का वादा किया और कहा, हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं मानवता और इंसाफ का सवाल है। 5 साल संविदा काला कानून है। हम ऐसी नीति लाएंगे जिसमें युवाओं का अपमान करने वाला संविदा कानून नहीं बल्कि सम्मान के कानून हों।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो