scriptयूपी सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठी है : प्रियंका गांधी | Lucknow Priyanka Gandhi UP Government Ground reality health Department | Patrika News

यूपी सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठी है : प्रियंका गांधी

locationलखनऊPublished: Jul 02, 2020 04:12:40 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो संग अपने ट्विट के जरिए सरकार की आखें खोलने का प्रयास किया

यूपी सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठी है : प्रियंका गांधी

यूपी सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठी है : प्रियंका गांधी

लखनऊ. कोरोना व्यवस्था के दौरान उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगता है कि काफी लोड आ गया है। इसी के चलते यूपी सरकार ने अपने नए फरमान में कहाकि अब कोरोना के ठीक हुए लोगों को सरकारी एम्बुलेंस घर नहीं छोड़ेंगी। और प्रदेश में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं कि एम्बुलेंस न मिलने की वजह से कोई रिक्शा, ठेला या अन्य किसी तरीके से मजबूरीवश शव को अपने घर ले जाते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को आईना दिखते हुए कहा कि आपकी स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1278630234133155841?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो संग अपने ट्विट के जरिए सरकार की आखें खोलने का प्रयास किया, उन्होंने लिखा कि, कुछ दिनों पहले ही संभल में परिजनों को शव ठेले पर ले जाना पड़ा था। खबरों के अनुसार वैसी अमानवीय घटना अब हापुड़ में घटी जहां परिजनों को शव ई-रिक्शा पर ले जाना पड़ा। यूपी में स्वास्थ्य क्षेत्र में दुर्दशा के सैकड़ों समाचार आ रहे हैं पर यूपी सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो