scriptयुवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार : प्रियंका गांधी | Lucknow Priyanka Gandhi Young Outrage UP government give Employment | Patrika News

युवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार : प्रियंका गांधी

locationलखनऊPublished: Sep 21, 2020 06:41:06 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि, युवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार आज बैठक कर भर्तियों पर विचार कर रही है।

युवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार : प्रियंका गांधी

युवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार : प्रियंका गांधी

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि, युवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार आज बैठक कर भर्तियों पर विचार कर रही है। सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों की जानकारी के लिए सीएम योगी ने भर्ती संस्थानों के अध्यक्षों संग सोमवार शाम को बैठक की।
कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने ट्विट के जरिए यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि, युवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार आज बैठक कर भर्तियों पर विचार कर रही है। युवा जानना चाहते हैं सरकार गंभीर होकर प्रत्येक भर्ती के लिए सभी मसले सुलझाकर नियुक्ति की पक्की डेडलाइन का ब्योरा रखेगी या नहीं? भर्तियों में देरी, उन्हें अटकाना-भटकाना युवा के साथ अन्याय है। ये बंद करिए।
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि, आज उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत VDO 2018 के युवा प्रतिभागियों से संवाद में उन्होंने बताया कि ये लोग परीक्षा दे चुके हैं, रिजल्ट आ चुका है लेकिन नियुक्ति नहीं मिली। सरकार नहीं बताती कि नियुक्ति क्यों रूकी है। भर्तियों पर हो रही सरकार की मीटिंग से इन्हें न्याय मिलना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने अगले ट्विट में कहाकि, यूपी एसआई भर्ती के लोगों से आज संवाद किया। एक बात कॉमन है कि सरकार की तरफ से न तो कोई साफ कम्युनिकेशन है और न ही कोई डेडलाइन। येनकेन प्रकारेण भर्ती प्रक्रिया फंस जाती है या फंसा दी जाती है। सरकार को युवाओं को रोजगार का हक देना चाहिए न कि ये चिंता कि कब मिलेगी उनके हक की भर्ती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो