scriptप्रियंका गांधी का तीखा बयान, अखिलेश यादव की पॉलिटिक्स सिर्फ ट्विटर तक सीमित | Lucknow Priyanka sharp statement Akhilesh Politics limited Twitter onl | Patrika News

प्रियंका गांधी का तीखा बयान, अखिलेश यादव की पॉलिटिक्स सिर्फ ट्विटर तक सीमित

locationलखनऊPublished: Oct 09, 2021 08:29:23 am

– कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए एक मीठा पर तीखा बयान जारी किया

प्रियंका गांधी का तीखा बयान, अखिलेश यादव की पॉलिटिक्स सिर्फ ट्विटर तक सीमित

प्रियंका गांधी का तीखा बयान, अखिलेश यादव की पॉलिटिक्स सिर्फ ट्विटर तक सीमित

लखनऊ. Priyanka Gandhi sharp statement लखनऊ के सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज हो गईं हैं। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए एक मीठा पर तीखा बयान जारी किया, जिसमें कहाकि, अखिलेश यादव की राजनीति सिर्फ ट्विटर तक सीमित हैं।
लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद कांग्रेस और सपा अचानक एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहाकि, अखिलेश यादव एक कमरे तक सीमित हो गए हैं और ट्वीट करते हैं। न तो उनकी पार्टी सपा हाथरस में दिखी, न उन्नाव और न ही सोनभद्र में। मैंने डेढ़ साल से अखिलेश यादव को सड़क पर उतरते ही नहीं देखा है।
पर मैं काम करती रहूंगी :- प्रियंका गांधी

लखीमपुर खीरी हिंसा पर सत्ता पक्ष के सियासत करने के आरोप पर प्रियंका गांधी ने कहा मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहाकि, भाजपा एक प्रोपगंडा फैला रही है कि मामले को उठाना राजनीतिक है। सत्तापक्ष के इस प्रोपगंडा में फंसकर कई दल सवाल नहीं उठाते हैं। पर मैं काम करती रहूंगी।
उनको हमारा संघर्ष नहीं दिखता है :- अखिलेश यादव

लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि, सपा-बसपा संघर्ष नहीं कर रही है। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि वे कमरे में रहती हैं, उनको हमारा संघर्ष नहीं दिखता है।
चुनाव 2017 में मिलकर लड़ाई थी सपा-कांग्रेस :- चुनाव 2017 में सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ी थी। कांग्रेस सात सीट पर सपा भी करीब 50 सीट ही जीत पाई है।

संडीला में बनी स्वदेशी वेब्ले स्कॉट रिवाल्वर बाजार में उपलब्ध, आठ दिन में सौ लोगों को मिलेगी डिलीवरी, जान‍िए कीमत और खास‍ियत
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो