scriptराज्यसभा चुनाव 2020 : उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में देखने को मिलेगी गहमागहमी, नवम्बर माह में यूपी में खाली होंगी राज्यसभा की 10 सीटें | Lucknow Rajya Sabha Election 2020 Uttar Pradesh BJP SP Congress BSP | Patrika News

राज्यसभा चुनाव 2020 : उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में देखने को मिलेगी गहमागहमी, नवम्बर माह में यूपी में खाली होंगी राज्यसभा की 10 सीटें

locationलखनऊPublished: Feb 25, 2020 02:06:19 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी की अधिसूचना राज्यसभा की 55 सीटों पर 26 मार्च को चुनाव

राज्यसभा चुनाव 2020 : उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में देखने को मिलेगी गहमागहमी, नवम्बर माह में यूपी में खाली होंगी राज्यसभा की 10 सीटें

राज्यसभा चुनाव 2020 : उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में देखने को मिलेगी गहमागहमी, नवम्बर माह में यूपी में खाली होंगी राज्यसभा की 10 सीटें

लखनऊ. फाग खेलने के बाद मार्च महीने में पूरे देश में एक बार फिर चुनाव की गहमागहमी होगी। राज्यसभा की 55 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश से सबसे बड़ा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा और साइकिल के निशान वाली सपा सबसे ज्यादा नुकसान में रहेगी। बसपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वह अपनी दो सीटें कैसे बचा पाएगी। हालांकि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2020 की गहमागहमी अक्टूबर में देखने को मिलेगी, क्योंकि नवम्बर माह में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो रहीं हैं।
राज्यसभा में 17 राज्यों के 55 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। उससे पहले इन सीटों पर 26 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इस बावत मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, बिहार और पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें हैं। ओडिशा, आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4 सीटें हैं। असम, मध्यप्रदेश और राजस्थान से 3-3 सीटें हैं। छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड से 2-2 सीटें हैं। मेघालय, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट के लिए भी चुनाव होंगे।
इस साल 2020 में अकेले यूपी से 10 सीटें खाली हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए अधिकतर सीटें भाजपा के खाते में ही जाएंगी। सबसे ज्यादा नुकसान यहां समाजवादी पार्टी को होगा। अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों का साफ-साफ असर राज्यसभा चुनाव पर पड़ेगा। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक छह सांसद, बहुजन समाज पार्टी से दो, भाजपा से एक और कांग्रेस से एक सांसद हैं। इन सभी का कार्यकाल 2020 में खत्म हो रहा है।
2020 में इनका खत्म हो रहा कार्यकाल:-
कांग्रेस : पीएल पुनिया
बीजेपी : अरुण सिंह
बसपा : वीर सिंह, राजाराम
सपा : चन्द्रपाल सिंह यादव, रवि प्रकाश वर्मा, बेनी प्रसाद वर्मा, विशम्भर प्रसाद निषाद, जावेद अली खान, प्रोफेसर रामगोपाल यादव।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो