भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा की ओर जारी लिस्ट में जिन उम्मीदवारों को टिकट मिला है उनके नामों को पूरी सूची देखें-
1. उत्तर प्रदेश- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी
2. उत्तर प्रदेश- अरुण सिंह
3. उत्तर प्रदेश- हरिद्वार दुबे
4. उत्तर प्रदेश- नीरज शेखर
5. उत्तर प्रदेश- बृजलाल
6. उत्तर प्रदेश- बी.एल.वर्मा
7. उत्तर प्रदेश- गीता शाक्य
8. उत्तर प्रदेश- सीमा द्विवेदी
नौंवें उम्मीदवार पर भाजपा ने सस्पेंस बरकरार रखा है। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नरेश अग्रवाल या विराज सागर दास मैदान में उतर सकती हैं। आज भाजपा का नामांकन – उत्तर प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। यूपी राज्यसभा चुनाव में नामांकन में सीएम योगी संग भाजपा के कई नेता मौजूद रहेंगे। मंगलवार 11:40 पर आज विधानसभा के सेंट्रल हॉल में नामांकन दाखिल होगा।