scriptटिड्डी हमले को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार : जयंत चौधरी | Lucknow RLD Jayant Chaudhary locust attack National calamity Declared | Patrika News

टिड्डी हमले को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार : जयंत चौधरी

locationलखनऊPublished: Jul 11, 2020 12:58:48 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने टिड्डी दल के हमले पर चिंता जताते हुए कहाकि सरकारों को इस बारे में सोचना चाहिए। किसानों की फसल को हो रहे नुकसान की भरपाई करन चाहिए।

टिड्डी हमले को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार : जयंत चौधरी

टिड्डी हमले को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार : जयंत चौधरी

लखनऊ. पाकिस्तान से आया यह टिड्डी दल यूपी में बारबार वापसी कर रहा है। और अपना आतंक फैला कर चला जा रहा है। आगरा मंडल में टिड्डी आफत बनकर मंडरा रहे हैं। शुक्रवार को मथुरा की ओर से आगरा आया टिड्डी दल फीरोजाबाद पार कर शनिवार सुबह मैनपुरी पहुंच गया। किसान की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने टिड्डी दल के हमले पर चिंता जताते हुए कहाकि सरकारों को इस बारे में सोचना चाहिए। किसानों की फसल को हो रहे नुकसान की भरपाई करन चाहिए।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को ट्विट पर लिखा कि टिड्डी दल से खेती को हो रहे व्यापक नुक़सान को देखते हुए, प्रभावित राज्य सरकारों को उचित मदद प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए। #टिड्डी_रोको_किसान_बचाओ।
टिड्डी दल 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलते हुए एक दिन में 100 से 150 किमी का सफर तय कर सकता है। ये जहां बैठता है पूरी फसल चट कर जाता है। ये अपने वजन से अधिक खाता है और हरी पत्ती, फूल, बीज सभी को नष्ट करती है।

ट्रेंडिंग वीडियो