scriptयूपी उपचुनाव में मुलायम और आजम खां भी करेंगे प्रचार | Lucknow Samajwadi Party Star campaigners list Declared Mulayam Aajam | Patrika News

यूपी उपचुनाव में मुलायम और आजम खां भी करेंगे प्रचार

locationलखनऊPublished: Oct 21, 2020 10:43:48 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

-समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची घोषित-यूपी के सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रचार के लिए सब पार्टियों ने कसी कमर

यूपी उपचुनाव में मुलायम और आजम खां भी करेंगे प्रचार

यूपी उपचुनाव में मुलायम और आजम खां भी करेंगे प्रचार

लखनऊ. समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा उपचुनाव को बेहद गंभीरता संग ले रही है। उसकी कोशिश है कि छह विधानसभा चुनाव पर समाजवादी पार्टी की साईकिल नम्बर वन पर आ जाए। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस उपचुनाव में सपा का झंडा लहराए इसलिए बहुत गंभीरता और गहन अध्ययन से उपचुनाव में प्रचार करने वालों के नाम का चुनाव किया है। समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में अखिलेश यादव, किरणमय नंदा, रामगोपाल यादव, इंद्रजीत सरोज, रामगोविंद चौधरी, नरेश उत्तम तो शामिल हैं इस सूची में जो सबसे बड़ा नाम है वह है समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का। साथ में दूसरा बड़ा नाम है सीतापुर जेल में बंद आजम खान। यह दोनों वरिष्ठ नेता कैसे प्रचार करेंगे इसका सबको इंतजार है। इस वक्त मुलायम सिंह यादव गुडगांव के मेदांता अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, महबूब अली, शैलेन्द्र यादव ललई, संजय गर्ग, जगदीश सोनकर एवं इकबाल महमूद हैं। शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, रामआसरे विश्वकर्मा, जावेद अली खां, राज नारायन बिन्द, रामसुन्दर दास निषाद, सुनील यादव, लीलावती कुशवाहा, राजपाल कश्यप, श्यामलाल पाल एवं जुगल किशोर वाल्मीकि भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।
प्रचार का जिम्मा :- युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, यूथ ब्रिगेड के अनीस राजा, लोहिया वाहिनी के डॉ. राम करन निर्मल को भी विधानसभा उपचुनाव के क्षेत्रों में प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।
एक सीट रालोद को :- विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पहले चार और फिर दो विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की है। एक सीट राष्ट्रीय लोक दल के लिए छोड़ी है।
सीट और उम्मीदवार के नाम :-
देवरिया : ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
बांगरमऊ : सुरेश कुमार पाल
घाटमपुर : इंद्रजीत कोरी
नौगावां सादात : सैय्यद जावेद अब्बास
टूंडला सीट : महाराज सिंह धनगर
मल्हनी सीट : लकी यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो