नवरात्र और दशहरे के पावन पर्व पर यूपी में बढ़ रहे महिला अपराधों का आईना सीएम योगी को दिखाते हुए आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने ट्विट किया कि, सर, कन्याओं का जीवन बचाइये आप लोगों का ये सब नाटक बहुत हो चुका, आदित्यनाथ जी इस पिता की बेबसी पर ध्यान दें इनकी आठ साल की मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई, पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर खुद को मारने का प्रयास किया।
अपने अगले ट्विट पर संजय सिंह ने प्रदेश में हुए महिला अपराधों का सिजरा लिखा कि, आदित्यनाथ जी “मिशन शक्ति” की नौटंकी चला रहे हैं। गोरखपुर: मंद बुध्दि किशोरी से दुष्कर्म। मऊ: युवती से गैंग रेप कर छत से फेंका। सहारनपुर: कार सवार युवकों ने महिला से किया गैंगरेप। फ़िरोज़ाबाद: छेड़-छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर छात्रा की हत्या।