scriptभाजपा सरकार को संजय सिंह-प्रियंका गांधी ने दिखाया आइना कहा, केंद्र सरकार झूठी | Lucknow Sanjay Singh Priyanka Gandhi showed mirror BJP government fals | Patrika News

भाजपा सरकार को संजय सिंह-प्रियंका गांधी ने दिखाया आइना कहा, केंद्र सरकार झूठी

locationलखनऊPublished: Jul 21, 2021 05:49:13 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

– कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर केंद्र सरकार के जवाब से विपक्ष भौचक – संजय सिंह व प्रियंका गांधी बुरी तरह नाराज

sanjay_singh_priyanka_gandhi.jpeg
लखनऊ. कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर केंद्र सरकार के जवाब से विपक्ष भौचक रह गया। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह व कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी बुरी तरह नाराज हुए और भाजपा सरकार को आइना दिखाते हुए कहाकि, केंद्र सरकार झूठा बोल रही है।
ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई, केंद्र सरकार के बयान पर भड़की प्रियंका गांधी

इस सरकार को लोगों की परवाह नहीं : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए कहाकि, ऑक्सीजन को लेकर झूठ बोल रही सरकार। ऑक्सीजन की कमी से नहीं,तो कैसे हुई मौतें?। इस सरकार को लोगों की परवाह नहीं। केंद्र सरकार ने लाखों लोगों की मौत का मजाक उड़ाया है। संजय सिंह ने कहा कि इस संकट काल में सरकार ने देश को अनाथ छोड़ दिया था। सरकार को पता ही नहीं था कि क्या हो रहा है। आप इस मुद्दे पर संसद में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश करेगी।
ऑक्सीजन निर्यात 700 फीसद तक बढ़ाया : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, केंद्र सरकार का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई। मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700 फीसद तक बढ़ा दिया। क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को भाजपा सरकारों को आइना दिखाते हुए ट्विट किया कि, केंद्र सरकार ने एंपावर्ड ग्रुप और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में कोई सक्रियता नहीं दिखाई दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो