script

चुनाव 2022 में अमेठी जैसा होगा कांग्रेस का यूपी रिजल्ट, सत्यदेव त्रिपाठी ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना

locationलखनऊPublished: Sep 13, 2021 01:56:41 pm

– यूपी जो संगठन खड़ा किया गया था, प्रियंका गांधी जी ने उसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है : सत्यदेव त्रिपाठी

चुनाव 2022 में अमेठी जैसा होगा कांग्रेस का यूपी रिजल्ट, सत्यदेव त्रिपाठी ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना

चुनाव 2022 में अमेठी जैसा होगा कांग्रेस का यूपी रिजल्ट, सत्यदेव त्रिपाठी ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना

लखनऊ. Satyadev Tripathi Target Priyanka Gandhi कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार सुबह अचानक रायबरेली में दूसरे दिन का कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली लौट गईं। पूर्व कांग्रेसी नेता सत्यदेव त्रिपाठी ने एक पोस्ट लिखा जिसमें कहाकि, अमेठी की प्रभारी बनकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने जो परिणाम राहुल गांधी को दिया था, उसकी पुनरावृति चुनाव 2022 में सुनिश्चित करने में जुटी हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी अमेठी की प्रभारी थीं। राहुल गांधी यह चुनाव भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी से हार गए थे।
https://twitter.com/satyadev05/status/1437266091525300225?ref_src=twsrc%5Etfw
अब कोई संगठन बचा ही नहीं :- एक सवाल के जवाब में सत्यदेव त्रिपाठी ने कहाकि, जो लिखा है, सोच-समझ कर लिखा है। मुझे पार्टी और संगठन का एक लंबा अनुभव है। यूपी जो संगठन खड़ा किया गया था, प्रियंका गांधी जी ने उसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। अब जमीनी लड़ाई लड़ने के लिए कोई संगठन बचा ही नहीं है, तो फिर चुनाव कैसे लड़ेंगे और जीतेंगे?
अजय लल्लू स्वीकार्य नहीं :- सत्यदेव त्रिपाठी कहाकि ***** यूपी में अजय लल्लू का नेतृत्व से तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं, लेकिन कार्रवाई के डर से मुंह नही खोल रहे हैं। सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि मैंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आगाह भी किया कहाकि, परिवार मोह से ऊपर उठकर काम करें।

ट्रेंडिंग वीडियो