scriptकोरोना पीड़ितों के घर जाकर हालचाल लेंगे स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल, ‘सेवा ही संगठन’ अभियान की मिली जिम्मेदारी | Lucknow Seva Hi Sangathan Abhiyan Swatantra dev Singh Sunil Bansal | Patrika News

कोरोना पीड़ितों के घर जाकर हालचाल लेंगे स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल, ‘सेवा ही संगठन’ अभियान की मिली जिम्मेदारी

locationलखनऊPublished: Jun 07, 2021 12:46:58 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

Seva Hi Sangathan Abhiyan – ‘सेवा ही संगठन’ अभियान की जिम्मेदारी स्वतंत्रदेव सिंह और सुनील बंसल को मिली

कोरोना पीड़ितों के घर जाकर हालचाल लेंगे स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल

कोरोना पीड़ितों के घर जाकर हालचाल लेंगे स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल

लखनऊ. Seva Hi Sangathan Abhiyan Swatantradev Singh-Sunil Bansal responsibility यूपी विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं। भाजपा अपने कील कांटें दुरुस्त कर रही है। यूपी ग्राम पंचायत चुनाव में मन मुताबिक सीटें न मिलने से भाजपा संगठन कुछ रुआंसा सा है। कोरोना संक्रमण और उस पर कार्यकर्ताओं के अंदर असंतोष की भावना इन्हें दूर करना और जनता के मन में अपने लिए फिर प्यार पैदा करने के लिए सरकार और संगठन दोनों जुट गए हैं। अब नई रणनीति के तहत भाजपा नेता कोरोना पीड़ितों का दरवाजा खटखटाएंगे और उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। ‘सेवा ही संगठन’ अभियान (Seva Hi Sangathan Abhiyan) की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और सुनील बंसल को मिली है।
योगी से अच्छा सीएम नहीं मिल सकता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

मंथन के बाद बनी कार्ययोजना :- पिछले दिनों भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष से नेताओं और पदाधिकारियों से बात करके इसकी कार्ययोजना तैयार की थी। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें भी की जा रही हैं। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल अब घर-घर जाकर कोरोना पीड़ितों की परेशानी जानेंगे। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए भाजपा ने जिला स्तर पर टीमों का गठन किया है। ये टीमें स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।
स्वतंत्र देव-सुनील बंसल ने दिखाई तेजी :- ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह खुद कोरोना पीड़ित कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। बरेली में पूर्व विधायक केसर सिंह गंगवार का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। स्वतंत्र देव सिंह ने उनके घर गए और उनके परिवार से मुलाकात की। इसके साथ ही बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के पीड़ित परिवारों से भी बात कर उनकी पीठ थपथपाई। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए कानपुर में मीटिंग की गई थी। आज गोरखपुर में भी वह कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।
कोरोना प्रभावित परिवार पर भाजपा का फोकस :- सेवा ही संगठन अभियान के तहत करीब 900 PHC-CHC को गोद लेकर उनमें सुधार किए जाने की योजना पार्टी की तरफ से की जा रही है। विधायकों, सांसदों, पार्षदों से इन्हें गोद लेने को कहा गया है। प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौड़ ने कहाकि, कोरोना प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी परेशानियों को दूर करने पर भाजपा फोकस कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो