scriptबड़ी खबर : एसजीपीजीआइ की नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या की | Lucknow SGPGI Nurse Hanging Death | Patrika News

बड़ी खबर : एसजीपीजीआइ की नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

locationलखनऊPublished: Apr 07, 2020 02:48:59 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआइ) में एक नर्स ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खोला तो देखा की नर्स फांसी पर लटक रही थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

lucknow_sgpgi_1.jpg
लखनऊ. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआइ) में एक नर्स ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खोला तो देखा की नर्स फांसी पर लटक रही थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के पीडियाट्रिक वार्ड में नर्स पुष्पलता (30 वर्ष) तैनात थी। वृंदावन कॉलोनी के सपना इंक्लेव में थर्ड फ्लोर पर रूम नंबर 31 में रह रही थी, पुष्पलता अविवाहित थी। मंगलवार सुबह पुष्पलता ड्यूटी पर नहीं आई। स्टाफ के अनुसार उसे कई बार फोन किया गया, लेकिन नहीं उठा। जिसके बाद दोपहर 12 बजे करीब कुछ स्टाफ उसके घर गया, लेकिन कमरा अंदर से लॉक था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गेट अंदर से बंद था, जिसके बाद पुलिस तीसरी मंजिल पर सीढ़ी लगाकर चढ़ी। पीछे के कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर का दरवाजा खोला और बाहर के कमरे में गए। जहां पुष्पलता का शव फंदे से झूल रहा था।
पुलिस ने बताया कि शव जहां लटक रहा था वहीं कुर्सी पर मोबाइल रखा हुआ था। जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद वो किसी से वीडियो चेटिंग कर रही थी। पुष्पलता वहां अकेली रह रही थी। लखनऊ में रह रही बड़ी बहन सरिता को इस मामले की जानकारी दी गई। सरिता कांपिटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुष्पलता मूलरूप से फतेहपुर की रहने वाली है। पुलिस ने मामले की जानकारी परिवारीजनों को दे दी और घटना की पड़ताल की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो