scriptशिवपाल यादव का ऐलान सपा में विलय कभी नहीं, गठबंधन पर दिए बयान से सब हैरान | Lucknow shivpal yadav announced never merge Samajwadi Party astonished | Patrika News

शिवपाल यादव का ऐलान सपा में विलय कभी नहीं, गठबंधन पर दिए बयान से सब हैरान

locationलखनऊPublished: Oct 19, 2021 09:28:33 am

– प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के ऐलान से सभी चौंके- कहा, उनकी पार्टी सेक्युलर दलों से करेगी गठबंधन – नेताजी उनके साथ हैं और पूरी तरह से उनका आशीर्वाद प्राप्त : शिवपाल

shivpal yadav

shivpal yadav

लखनऊ. shivpal yadav announced प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के ऐलान ने सभी दलों को चौंका दिया। शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि, प्रसपा का सपा में विलय नहीं होगा, उनकी पार्टी सेक्युलर दलों से गठबंधन करेगी। साथ ही यह दावा किया कि नेताजी उनके साथ हैं और पूरी तरह से उनका आशीर्वाद प्राप्त है।
सामाजिक परिवर्तन यात्रा जारी है :- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव 12 अक्टूबर से अपनी पहचान को मजबूत और वोट बैंक पक्का करने के लिए सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर निकले हैं। प्रसपा की परिवर्तन यात्रा पुखरायां से शुरू होनी थी, लेकिन विपरीत मौसम की वजह से यात्रा अहरौली शेख से जालौन के लिए रवाना हुई।
किसानों पर काला कानून थोपा गया :- अहरौली शेख में एक गेस्ट हाउस में मीडिया से वार्ता करते हुए प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि, सामाजिक परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सत्ता का परिवर्तन है। मौजूदा समय में प्रदेश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से परेशान है। खाद व बीज के दाम बढ़ गए हैं। निजीकरण के नाम पर रेल, टेलीफोन, एयरपोर्ट सब पूंजीपतियों को सौंपे जा रहे हैं। इससे पूंजीपतियों की आय 40 गुना बढ़ गयी है, जबकि आम लोग महंगाई से परेशान हैं। किसानों पर काला कानून थोपा गया है।
2022 में सरकार बनाने की चाबी प्रसपा के पास :- शिवपाल सिंह यादव ने वादा किया कि, प्रसपा की सरकार बनने पर वह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। 2022 में सरकार बनाने की चाबी उनके पास है, वह सेक्युलर दलों से समझौता कर रहे हैं। सपा उनकी प्राथमिकता में हैं, लेकिन पार्टी का विलय नहीं सिर्फ गठबंधन ही संभव है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो