scriptयह तस्वीरें बताएंगी आज के मौसम का हाल | Lucknow Sunny Weather Photos Alert Cold Wave Melting Temperature | Patrika News

यह तस्वीरें बताएंगी आज के मौसम का हाल

locationलखनऊPublished: Jan 23, 2020 12:36:38 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

चटक धूप से खिले सभी के चेहरे मौसम विभाग ने कहा अभी मौसम यूं ही रहेगा

यह तस्वीरें बताएंगी आज के मौसम का हाल

यह तस्वीरें बताएंगी आज के मौसम का हाल,यह तस्वीरें बताएंगी आज के मौसम का हाल,यह तस्वीरें बताएंगी आज के मौसम का हाल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक शीतलहर और गलन की वजह से लोगों की हालात बहुत खराब थी। पर गुरुवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में जैसे ही सूर्य की किरणें जमीन पर आई तो उसकी गरमी से लोगों के चेहरे खिल गए।
यह तस्वीरें बताएंगी आज के मौसम का हाल
IMAGE CREDIT: Photo : Sanjay Kumar Srivastava
घर के बुजुर्ग और बच्चों को धूप में बैठाया गया। हंसते हुए बच्चे स्कूल गए। ठंड तो है पर धूप अपना कमाल दिखा रही है। प्रदेश में कुछ जिलों को अगर छोड़ दें जहां शीतलहर, गलन बरकरार है बाकी लखनऊ समेत कई जिलों में धूप खिली है, ठंड है पर बेअसर है।
यह तस्वीरें बताएंगी आज के मौसम का हाल
IMAGE CREDIT: Photo : Sanjay Kumar Srivastava
राजधानी लखनऊ में सुबह 11.30 बजे अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
लखनऊ में बुधवार तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के कारण प्रदेशभर में गलन बरकरार है। ऐसे में राजधानी लखनऊ के अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.3 व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह तस्वीरें बताएंगी आज के मौसम का हाल
IMAGE CREDIT: Photo : Sanjay Kumar Srivastava
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अभी मौसम यूं ही रहेगा। वहीं मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत से होकर चलने वाली बर्फीली हवाएं पूर्वी भारत को प्रभावित करेंगी। जिससे उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
यह तस्वीरें बताएंगी आज के मौसम का हाल
IMAGE CREDIT: Photo : Sanjay Kumar Srivastava
कोल्ड फ्रंट से काशी सहित पूरे पूर्वांचल में अभी दो दिन और गलन भरी ठंड जारी रहेगी। वाराणसी में दो दिनों से न्यूनतम तापमान घटकर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर ही टिका हुआ है। इससे पहले यह आंकड़ा 8.5 डिग्री था। अलीगढ़ में बुधवार सुबह व रात के समय सड़कें कोहरे की चादर से ढक रही हैं। बुधवार को सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 4.5, बुलंदशहर में 8.0, शामली में 7.0, बागपत में 5.0, बिजनौर में 6.6, मेरठ और मुजफ्फरनगर में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सभी जिलों में घना कोहरा छाया रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो