scriptविधायक सुरेंद्र सिंह अभी तक भाजपा में क्यों है?, प्रियंका गांधी आश्चर्य चकित | Lucknow Surprised Priyanka Gandhi BJP Attack Ballia murder case | Patrika News

विधायक सुरेंद्र सिंह अभी तक भाजपा में क्यों है?, प्रियंका गांधी आश्चर्य चकित

locationलखनऊPublished: Oct 18, 2020 01:49:47 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को पूछा कि अगर मुख्यमंत्री अपराधियों का बचाव नहीं कर रहे हैं तो हत्यारोपी का बचाव करने वाला विधायक सुरेंद्र सिंह अभी तक भाजपा में क्यों है?

विधायक सुरेंद्र सिंह अभी तक भाजपा में क्यों है?, प्रियंका गांधी आश्चर्य चकित

विधायक सुरेंद्र सिंह अभी तक भाजपा में क्यों है?, प्रियंका गांधी आश्चर्य चकित

लखनऊ. बलिया हत्याकांड को लेकर योगी सरकार की किरकिरी हो रही है। आरोपी के समर्थन में विधायक सुरेंद्र सिंह के खुलकर आने पर विपक्षी दलों ने आश्चर्य जताया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को पूछा कि अगर मुख्यमंत्री अपराधियों का बचाव नहीं कर रहे हैं तो हत्यारोपी का बचाव करने वाला विधायक सुरेंद्र सिंह अभी तक भाजपा में क्यों है?
बलिया हत्याकांड में सत्ता पक्ष के लोगों का नाम आने पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को ट्वीट कर सीएम योगी व भाजपा से पूछा कि, बलिया की घटना में बीजेपी सरकार किसके साथ खड़ी है? खबरों के अनुसार अफसरों के सामने हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था मगर वह फरार हो गया। अभी तक पकड़ा नहीं गया। बीजेपी विधायक खुलकर आरोपी के साथ खड़ा है।
यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए पूछा कि क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं? यदि नहीं तो अब तक यह भाजपा में क्यों बना हुआ है? दरअसल, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह खुलकर हत्या के आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में खड़े हो गए हैं। हालांकि, मामले का संज्ञान लेकर विधायक को लखनऊ बुलाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो