महिलाओं से फोन पर छेड़छाड़ करने में लखनऊ नंबर वन, देखिए आंकड़े, उड़ जाएंगे होश
लखनऊPublished: Sep 18, 2023 09:26:18 am
Women Power Line : उत्तर प्रदेश में रोज साढ़े 33 हजार महिलाओं को किया जा रहा परेशान, आकड़े हैरान करने वाले, रोज हो रही छेड़खानी की 400 घटनाएं, 1090 के रिकॉर्ड से सामने आई सच्चाई।


1090 women power line
लखनऊ में रोजाना लगभग 400 महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। हालांकि यह आंकड़ा सिर्फ 1090 women power line का है। अगर इसमें थानों का आंकड़ा जोड़ा जाए तो, यह आंकड़ा काफी हद तक बढ़ जाएगा। जबकि प्रदेश में रोजाना साढ़े 33 हजार महिलाओं को फोन कर परेशान किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में Women Power Line के अधिकारियों ने कार्रवाई कर, जहां हजारों FIR दर्ज करायी, वहीं सैकड़ों लोगों को जेल भी भेजा है।