scriptयूपी में तेजी से बढ़ने लगी गर्मी, 19 शहरों में तापमान 40 के पार | Lucknow UP 19 cities 40 degrees Temperature Increased No Cooler AC | Patrika News
लखनऊ

यूपी में तेजी से बढ़ने लगी गर्मी, 19 शहरों में तापमान 40 के पार

-झांसी और प्रयागराज सबसे गर्म, कई जगह 43 डिग्री सेल्सियस के पार पारा

लखनऊMay 18, 2020 / 03:00 pm

Mahendra Pratap

यूपी में तेजी से बढ़ने लगी गर्मी, 19 शहरों में तापमान 40 के पार

यूपी में तेजी से बढ़ने लगी गर्मी, 19 शहरों में तापमान 40 के पार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश का सुहाना मौसम खत्म हो गया है। तापमान लगातार तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में रविवार को 19 शहर ऐसे रहे जहां तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लोग बढ़ती गर्मी व उमस को लेकर परेशान हो रहे हैं। रात का मौसम अब गरम हो रहा है। कुछ लोगों ने अपने घरों में कूलर और एसी चला लिया है तो कुछ कोरोना वायरस के डर के मारे कूलर और एसी से दूर भाग रहे हैं और सिर्फ पंखें से ही काम चला रहे हैं। लॉकडाउन 3.0 के अंतिम दिन प्रदेश में सबसे गर्म शहर झांसी रहा यहां दिन का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे अगर पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो इस साल मई माह में गरमी अधिक नहीं पड़ रही है। बांदा में मई माह में तापमान हमेशा 45 डिग्री सेल्सियस के उपर ही रहता था, ठीक वैसे ही हाल झांसी भी रहें हैं।
उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिले तापमान अपने सबब पर जा रहा है। मई माह का तीसरा सप्ताह खत्म होने वाला है। प्रदेश की जनता अब मई की गरमी से रुबरु हो रही है। यूपी के कई जिलों में तापमान अब चालीसा डिग्री सेल्सियस के पार चला जा रहा है।
यूपी में तेजी से बढ़ने लगी गर्मी, 19 शहरों में तापमान 40 के पार
प्रदेश में सबसे गर्म शहर झांसी :- मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के 75 जिलों में से 19 जिलों में तापमान 40 के पार चला गया है। कुछ जिलों में तो तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी उपर पहुंच गया। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर झांसी रहा जहां दिन का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरे नम्बर पर रहा । इसके बाद आगरा और हमीरपुर का नम्बर रहा जहां 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
19 शहरों में चालीस डिग्री तापमान :- रविवार के दिन प्रदेश के 19 शहरों में तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ में भी तापमान चालीस डिग्री रहा। कानपुर, इटावा, गोरखपुर, वाराणसी, बांदा, सुल्तानपुर, उरई, हमीरपुर आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। बुंदेलखंड के अंदर आने वाले जिलों में अब तेजी से तापमान बढ़ेगा। लू के साथ पारे के चढ़ने का ये सिलसिला अभी अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। गरमी से एक बार फिर राहत मिलने की संभावना है। 20 मई रात से मौसम में कुछ बदलाव आएंगे। जिसका लाभ पूर्वांचल और तराई वाले कुछ जिलों को ही मिलेगा।
पिछले साल मई में तापमान :- मई का महीना तो अपनी गर्मी के लिए जाना जाता है। मई 2020 में बहुत सुकुन भरी गरमी पड़ी रही है। बांदा-झांसी-प्रयागराज जैसे शहर अपनी कड़कड़ती गरमी के लिए प्रसिद्ध हैं। इन शहरों में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही तापमान रहता है। अगर 30 मई 2019 में प्रयागराज 48.6 डिग्री तापमान के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा है। इससे पहले 1994 में 30 मई को अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। उस दिन के तापमान पर मौसम विज्ञानियों का दावा था कि 30 मई 2019 को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा।
दस साल का मई महीने में अधिकतम तापमान :-
2018 में 46.6 डिग्री
2017 में 46.3 डिग्री
2016 में 46.7 डिग्री
2015 में 47.7 डिग्री
2014 में 46.7 डिग्री
2013 में 48.3 डिग्री
2012 में 47.8 डिग्री
2011 में 44 डिग्री
2010 में 46.3 डिग्री
2009 में 44.8 डिग्री
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो