लखनऊ

UP Top News : 18 फरवरी को होगी उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2020, परिवर्तन कुंभ में जुटे डेढ़ लाख स्वराज सेनानी

UP Top News- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

लखनऊFeb 16, 2020 / 05:49 pm

Mahendra Pratap

UP Top News : 18 फरवरी को होगी उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2020, परिवर्तन कुंभ में जुटे डेढ़ लाख स्वराज सेनानी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे में काशी को 12 सौ करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, तीन ज्योर्तिलिंगों को जोड़ने वाले काशी महाकाल एक्सप्रेस दिखाई हरी झंड़ी।
अयोध्या: विहिप के मंदिर मॉडल पर संशय, विहिप की शंका को पुख्ता करता है अमित शाह का बयान, अवध की संस्कृति की पहचान कराएगी अयोध्या पर्व।

लखनऊ : परिवर्तन कुंभ में आज डेढ़ लाख स्वराज सेनानी जुटे, उत्तर भारत के 20 हजार गांवों से एक लाख से अधिक लोग आए, तीन दिवसीय इस आयोजन में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी और 18 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे, लोहिया विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में एकल अभियान पर होगा मंथन।
लखनऊ : राजधानी में दिनदहाड़े दो हत्याओं से सनसनी, संदिग्ध अवस्था में घर में मिले शव, सिर कूचकर हत्‍या, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन।

लखनऊ : पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, निजी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार की वैधता बढ़ाकर 30 दिन किया गया, साथ ही 75 साल उम्र के पूर्व सैनिक सीधे निजी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2020 कल से, नकलविहीन परीक्षा की तैयारी पूरी, आनलाइन रखी जाएगी नजर।

कन्नौज. अखिलेश यादव का भाजपा पर कटाक्ष, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन की तैयारियों पर कहा, गरीबों का भला न करने वाली सरकार अब गरीबी छिपाने के लिए उनके आगे दीवार खड़ी कर रही है।
रायबरेली : महिला ने ‘कांग्रेस’ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया, वायरल हो रही एफआईआर कॉपी।

लखनऊ : गुजरात मॉडल पर यूपी फतेह की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश में बनाये 60 हाईटेक कार्यालय, सीधे फीड बैक लेगा दिल्ली का आलाकमान, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव 2020 और विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां तेज की।
ललितपुर. वैलेंटाइन डे के विरोध में रैली निकालने पर 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, इन सभी पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है।

Home / Lucknow / UP Top News : 18 फरवरी को होगी उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2020, परिवर्तन कुंभ में जुटे डेढ़ लाख स्वराज सेनानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.