scriptयूपी में ठंड बढ़ी, सर्दियों में गुड़ की चाय पीएं बढ़ेगी इम्युनिटी, जानिए बनाने का तरीका और फायदे | Lucknow UP Cold Increased Gur chai jaggery tea benefits Immunity know | Patrika News

यूपी में ठंड बढ़ी, सर्दियों में गुड़ की चाय पीएं बढ़ेगी इम्युनिटी, जानिए बनाने का तरीका और फायदे

locationलखनऊPublished: Nov 09, 2020 11:32:15 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

आयुर्वेद चिकित्सकों ने बताया है कि सर्दियों में गुड़ की चाय पीना किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं है। जानें गुड़ की चाय के फायदे और बनाने का तरीका :-

यूपी में ठंड बढ़ी, सर्दियों में गुड़ की चाय से बढ़ती है इम्युनिटी, जानिए बनाने का तरीका और फायदे

यूपी में ठंड बढ़ी, सर्दियों में गुड़ की चाय से बढ़ती है इम्युनिटी, जानिए बनाने का तरीका और फायदे

लखनऊ. यूपी में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। सर्दियों का मौसम आ गया है। ठंड ने घरों के दरवाजों पर दस्तक दे दी है। इस वक्त स्वस्थ का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार और सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से जहां इम्युनिटी बढ़ती है वहीं वजन पर भी नियंत्रण रहता है। इस बात का तमाम आयुर्वेद चिकित्सकों ने समर्थन किया है। आयुर्वेद चिकित्सकों ने बताया है कि सर्दियों में गुड़ की चाय पीना किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं है। जानें गुड़ की चाय के फायदे और बनाने का तरीका :-
पेट की चर्बी छूमंतर :- गुड़ की चाय किसी वरदान से कम नहीं है। सर्दियों में गुड़ की चाय से पेट की चर्बी भी छूमंतर हो जाती है। पर नियमानुसार पीएं।

आर्टिफिशल स्वीटनर बेहद कम :- गुड़ में बहुत ही कम आर्टिफिशल स्वीटनर होता है। ढेर सारे विटमिन और मिनरल होते हैं जो सेहत का ख्याल रखते हैं। इस वजह से सर्दियों में गुड़ की चाय बेहद फायदेमंद है।
माइग्रेन के लिए रामबाण :- माइग्रेन में गाय के दूध में गुड़ की चाय रामबाण है।

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाता है :- गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को ठीक रखता है। इसलिए गुड़ चाय पीना अमृत सामान है।
सतर्क रहें :- गुड़ की तासीर गर्म होती है। अधिक सेवन से नुकसान भी होता है। वजन बढ़ सकता, पाचन सिस्टम में भी दिक्कत आ सकती है।

गुड की चाय बनाने के लिए इन सामग्रियों की जरुरत होती है जानिए…
सामग्री : –
2-4 सर्विंग
3-4 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ गुड़
2 चम्मच चाय पत्ती
4 छोटी पिसी हुई इलायची
1 छोटा चम्मच सौंफ
2 कप दूध
1 कप पानी
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार अदरक

विधि : एक टी पैन में एक कप पानी गर्म करें। गर्म पानी में इलायची, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, कुटी अदरक और चाय की पत्ती डालकर उबाल लें। जब चाय उबलने लगे, तो उसमें दूध डालकर एक उबाल और लगाएं। अब टी पॉट में गुड़ डालें और उसमें बनाई हुई चाय छान लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं जिससे कि गुड़ चाय में घुल जाएं। गुड़ की चाय तैयार है। ध्यान रहे गुड़ डालकर चाय को ज्यादा न उबालें, वरना चाय फट जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो