scriptUP Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी की 70 संभावित प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्ट जारी | Lucknow UP Election AAP releases 70 possible candidates second list | Patrika News

UP Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी की 70 संभावित प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्ट जारी

locationलखनऊPublished: Sep 27, 2021 10:16:19 am

UP Assembly Election 2022 – दूसरी सूची में 19 ब्राह्मण, 13 दलित और पांच मुस्लिम नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस सूची में पिछड़े वर्ग के 29 नाम हैं

UP Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी की 70 संभावित प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्ट जारी

UP Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी की 70 संभावित प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्ट जारी

लखनऊ. AAP releases second list आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां पूरे जोर शोर के साथ कर रही है। आप ने 100 संभावित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद रविवार को 70 संभावित प्रत्याशियों के नाम की दूसरी सूची जारी की। दूसरी सूची में 19 ब्राह्मण, 13 दलित और पांच मुस्लिम नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस सूची में पिछड़े वर्ग के 29 नाम हैं। जबकि पहली सूची में भी 100 में से 35 नाम पिछड़ा वर्ग से थे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 100 प्रत्याशियों की सूची

UP Assembly Election 2022 : आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह
आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि, संभावित प्रत्याशी विधानसभा प्रभारी के रूप में पार्टी की रीति-नीति के अनुसार अपने क्षेत्र में प्रदेश नेतृत्‍व के तय अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करेंगे। इनका काम सही रहा तो इन्‍हें ही पार्टी उस क्षेत्र में अपना प्रत्याशी बनाएगी।
UP Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी की 70 संभावित प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्ट जारी
सभाजीत सिंह ने कहा कि, सूची में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट से लेकर नौजवान व किसान हर वर्ग से लोगों को शामिल किया गया है। राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने दूसरी सूची में घोषित सभी विधानसभा प्रभारियों को शुभकामना दीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो