scriptयूपी सरकार ने विकास दुबे पर 2.50 लाख रुपए का ईनाम रखा, आशंका जताई जा रही है कि वह इस प्रदेश में जाकर छुप गया होगा | Lucknow UP Government Vikas Dubey 2.50 Lakh Money Prize DGP UP Police | Patrika News

यूपी सरकार ने विकास दुबे पर 2.50 लाख रुपए का ईनाम रखा, आशंका जताई जा रही है कि वह इस प्रदेश में जाकर छुप गया होगा

locationलखनऊPublished: Jul 06, 2020 05:25:49 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

-पकड़ से अब भी दूर है विकास, बीहड़ों से नेपाल बॉर्डर तक में तलाश रही पुलिस-नाइट विजन कैमरे से लैस चंबल का चप्पा-चप्पा छान रही पुलिस-राहगीरों को विकास का दिखाया जा रहा पोस्टर, पकड़वाने की अपील-औरैया में मिली विकास दुबे की लास्ट लोकेशन, मध्य प्रदेश भागने की आशंका

यूपी सरकार ने विकास दुबे पर 2.50 लाख रुपए का ईनाम रखा, आशंका जताई जा रही है कि वह इस प्रदेश में जाकर छुप गया होगा

यूपी सरकार ने विकास दुबे पर 2.50 लाख रुपए का ईनाम रखा, आशंका जताई जा रही है कि वह इस प्रदेश में जाकर छुप गया होगा

लखनऊ. कानपुर इनकांउटर को करीब तीन दिन बीत चुके हैं। फरार अपराधी विकास दूबे का अभी तक कहीं कोई पता नहीं चल सका है। यूपी के सभी 75 जिलें हाई अलर्ट पर हैं। चम्बल के बीहड़ से लेकर नेपाल बार्डर तक पुलिस की 60 टीमें, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ विकास दुबे और उसके गुर्गों को तलाशने में जुटी हुईं हैं। नाइट विजन कैमरे से लैस पुलिस जवान प्रदेश का कोना-कोना छान रहे हैं। रिश्तेदारों और साथियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। शहरों—गांवों में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पुलिस स्थानीय निवासी और राह चलते लोगों का हाथ पकड़कर, विकास दूबे का फोटो दिखाकर उसे पकड़वाने की अपील कर रही हैं। बात न बनने पर पुलिस विभाग ने 50 हजार के ईनामी गैंगस्टर विकास दूबे की इनाम की राशि बढ़ाकर 2.50 लाख रुपए कर दी है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे की अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के औरैया में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि वह एमपी की ओर भाग सकता है।
पकड़ाने वाले को ढाई लाख रुपया मिलेगा इनाम :- उत्तर प्रदेश डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहाकि फरार कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ाने वाले को ढाई लाख रुपया इनाम दिया जाएगा। विकास दुबे पुत्र रामकुमार दुबे निवासी विकरू थाना, चौबेपुर पर पहले 25 हजार का ईनाम था, जिसको बढ़ाकर 50 हजार, 1 लाख और अब 2.5 लाख किया गया है। 50 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। मोहित अग्रवाल ने ही ईनाम की राशि 2.5 लाख रुपए करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे डीजीवी कार्यालय से मंजूरी मिल गई है।
चप्पे-चप्पे में हो रही है तलाशी :- मोस्ट वांटेड ढाई लाख इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए 60 टीमें लगी हैं, जिनमें 900 पुलिस जवान लगाए गए हैं। मंडल स्तर पर 40 टीमें लगी हुई हैं। मुख्यालय स्तर से भी 20 टीमें विकास दुबे की तलाश कर रहीं हैं। इसमें एसटीएफ की छह टीमेंं शामिल हैं। नाइट विजन कैमरे के सहारे रात—रात भर चम्बल के बीहड़ों में तलाशी हो रही है। नेपाल न भाग जाए इसलिए बार्डर की हर चौकी के जवान मुस्तैद हैं। वह विकास को पहचान सकेंं, उसकी फोटो को भी भेज दिया गया है।
कहीं एमपी या राजस्थान तो नहीं भाग गया :- एसएसपी आकाश तोमर के अगुवाई में हाईवे की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल जा रहा है। विकास के कनेक्शन का पता कहीं से मिल जाए इस उम्मीद में घर के दरवाजे खटखटाकर स्थानीय निवासी से पूछताछ की जा रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि विकास कहीं नदियों के जरिए मध्य प्रदेश या राजस्थान तो नहीं भाग गया। इटावा से गुजरने वाली चंबल और कुवांरी नदी मध्य प्रदेश से मिलती है। यमुना नदी आगरा से जुड़ी है। आसपास रहने वाले नाविकों और मछुआरों से लगातार पूछताछ जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो