लखनऊ

यूपी में गरमी का कहर शुरू, पछुआ हवा यानी लू ने पकड़ी रफ्तार, इन 2 दिन में आंधी और बारिश के आसार

मौसम ने अब अपना रुप दिखाना शुरू कर दिया है। मई माह में गरमी का जो आलम रहता है वह यूपी के कई जिलों में आज से दिखाई दे रहा है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 24 ड्रिग्री पर टिका है।

लखनऊMay 15, 2020 / 04:17 pm

Mahendra Pratap

यूपी में गरमी का कहर शुरू, इन 2 दिन में आंधी और बारिश के आसार

लखनऊ. मौसम ने अब अपना रुप दिखाना शुरू कर दिया है। मई माह में गरमी का जो आलम रहता है वह यूपी के कई जिलों में आज से दिखाई दे रहा है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 24 ड्रिग्री पर टिका है। मौसम की इस करवट ने सबको चौका दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिन मौसम बिल्कुल खुला रहेगा। धूप पूरे शबाब पर रहेगी, तापमान तेजी से बढ़ेगा। जनता जो अभी सुहाने मौसम का आनन्द ले रही थी कड़ी धूप और गर्मी से उसका सामना होगा। गुरुवार को झांसी का तापमान 42.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह प्रदेश में सबसे अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 मई को प्रदेश में मौसम के बदलने की संभावना है। इन 2 दिनों में आंधी और बूंदाबांदी देखने को मिल सकेगी।
प्रदेश में मई महीने का दूसरा हफ्ता बीत गया है। अब पंखों से गरमी नहीं मिटेगी। कूलर और एसी से ही रात में सोने के समय की बैचनी खत्म होगी। इस बार गर्मी के सीजन में गरमी का
पता ही नही चला। अभी दो दिन पहले ही प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान और बारिश ने अपना कहर बरपा रखा था। अब राहत के दिन गए प्रदेश में इसकी फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम बिल्कुल खुला रहेगा। प्रदेश के हर जिले में अब बढ़ा तापमान देखने को मिलेगा, बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में तापमान तेजी से बढ़ेगा।
पछुआ हवा यानी लू चलनी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार से शुरूआत भी हो गई है। पछुआ हवा गरमी और बढ़ जाएगी। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब 40 तक या उससे ऊपर तापमान रहेगा। दिन-रात के तापमान की ये बढ़ोतरी 19 मई तक जारी रहेगी।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि हालात 19 मई के बाद बदलेंगे। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, यानी चक्रवातीय सिस्टम। ये 19 मई को पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा। इसका थोड़ा असर इधर भी देखने को मिलेगा। 20 और 21 मई को प्रदेश में मौसम के बदलने की संभावना है। इन 2 दिनों में आंधी और बूंदाबांदी देखने को मिल सकेगी यानी तेज हो चुकी गर्मी से थोड़ी राहत 20-21 मई को मिल सकेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.