script

Independence Day Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी ने फहराया तिरंगा, जनता को दी शुभकामनाएं

locationलखनऊPublished: Aug 15, 2020 10:59:18 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

कोरोना काल में यूपी में पहला स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जनता को शुभकामनाएं दी

Independence Day Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी ने फहराया तिरंगा, जनता को दी शुभकामनाएं

Independence Day Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी ने फहराया तिरंगा, जनता को दी शुभकामनाएं

लखनऊ. कोरोना काल में यूपी में पहला स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जनता को शुभकामनाएं दी और कहाकि आज का दिन हम सबके लिए उत्साह और उमंग का दिन है। हम सब जानते हैं कि अनगिनत त्याग और बलिदान के फलस्वरूप 15 अगस्त 1947 को देश को स्वाधीनता प्राप्त हुई थी। मैं इस अवसर पर सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन करता हूं। जिनके नेतृत्व में स्वाधीनता का आंदोलन चला था।
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश की जनता में उत्साह है। सरकारी भवनों की सजावट से जनता के अंदर उत्साह भर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, आज देश 74वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है। अब हमको इससे भी बेहतर क्या प्रयास हो सकता है उस पर प्रयास करना। हमने प्रदेश में एक लाख 70 हजार करोड़ की लागत से 80 करोड़ लोगों तक नि:शुल्क खाद्यान योजना शुरू की। सरकार 18 करोड़ लोगों यूपी में मार्च से अब तक पर्याप्त खाद्यान उपलब्ध करा रही है। कोरोना महामारी में भी हमारी मशीनरी ने पूरी लगन से गरीब, बेरोजगार तथा मजदूरों की जमकर सेवा की और सभी राज्यों से बेहतर परिणाम भी दिए हैं।
सीएम योगी ने कहा कि, लोग सोचते थे कोविड-19 जैसी त्रासदी में स्थिति बेहद भयावह होगा लेकिन काम अच्छा हुआ। पुलिस, प्रशासनिक और डॉक्टरों ने काम किया, बेहतर परिणाम दिया। हम अपने सभी सहयोगियों की बधाई देते है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन, उत्तर प्रदेश में झंडरोहण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो