scriptउत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021: कई जिलों के ग्राम प्रधानों की आरक्षण लिस्ट जारी, बाकी जिलों की बुधवार को होगी जारी | Lucknow UP Panchayat Election gram pradhan reservation List Released | Patrika News

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021: कई जिलों के ग्राम प्रधानों की आरक्षण लिस्ट जारी, बाकी जिलों की बुधवार को होगी जारी

locationलखनऊPublished: Mar 02, 2021 07:02:44 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

– ग्राम पंचायतों की आरक्षण लिस्ट देख कुछ उम्मीदवार हुए मायूस, कुछ के खिले चेहरे

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021: कई जिलों के ग्राम प्रधानों की आरक्षण लिस्ट जारी, बाकी जिलों ​की बुधवार को होगी जारी

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021: कई जिलों के ग्राम प्रधानों की आरक्षण लिस्ट जारी, बाकी जिलों ​की बुधवार को होगी जारी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 की तैयारियां तेज गति से चल रहीं हैं। यूपी के सभी 75 जिलों के जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान की आरक्षण की सूची तैयार हो चुकी है। ग्राम प्रधान के भावी प्रत्याशियों का इंतजार आज मंगलवार को खत्म हो गया। सूचनानुसार मंगलवार को यूपी पंचायत चुनाव के 75 जिलों की आरक्षण सूची जारी होने का स‍िलस‍िला चल रहा है और यह कल बुधवार तक चलेगा। लखनऊ, उन्नाव, आगरा, अमेठी, देवरिया, जालौन, एटा, सहारनपुर, हरदोई और शाहजहांपुर जिलों के ग्राम पंचायतों के आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। संभावना है कि कानपुर मंडल के छह जिले और गोरखपुर मंडल के एक जिला की आरक्षण सूची बुधवार को जारी होगी। ग्राम पंचायतों की आरक्षण लिस्ट जारी होने के बाद कुछ उम्मीदवार जहां मायूस हुए तो कुछ के चेहरे अप्रत्याशित रुप से खिल गए। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत चुनाव 2021 में आरक्षण में रोटेशन सिस्टम लागू किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि 26 मार्च को आदर्श आचार संहितर लागू होने की संभावना है।
गांवों में अब पढ़ाई भी होगी और फिल्में भी खूब देखेंगे, यूपी में 31149 ग्राम पंचायतें हुई हाईटेक

15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची होगी जारी :- पंचायती राज निदेशालय के उपनिदेशक आरएस चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव 2021 आरक्षण की यह अंतिम सूची नहीं होगी। 2 मार्च को आरक्षण की पहली सूची जारी होगी। इस पर आम लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। अगर किसी को आपत्ति होगी तो वह 8 मार्च तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है। 12 मार्च तक उनका निस्तारण कर दिया जाएगा। 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
51 फीसदी सीटें अनारक्षित :- उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत सदस्यों की 3051, ब्लॉक प्रमुखों की 826, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 75,855 हजार, ग्राम प्रधान पद की 58,194 हजार और ग्राम पंचायत सदस्यों की 7 लाख 31 हजार 813 सीटें हैं। इनमें 51 फीसदी सीटें अनारक्षित हैं। वहीं 1 फीसदी अनुसूचित जनजाति, 21 फीसदी अनुसूचित जाति, 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग और एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद 75 जिलों के विकास भवन और ब्लॉकों पर आरक्षण की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7znczv
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो