देश और प्रदेश की सारी जनता दुखी :- नामाकंन के बाद समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया, लेकिन नामांकन भरकर निकले रामगोपाल यादव ने पार्टी नेतृत्व को राज्यसभा के लिए पांचवी बार उम्मीदवार बनाने पर धन्यवाद कहा। प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सारी जनता दुखी है, ऐसी कोई बात नहीं कहना चाहता जो सत्ताधारी दल के मन को दुखाए। ऐसा माना जा रहा है कि रामगोपाल यादव का समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा जाना लगभग तय है।
एक सीट के लिए जोड़ तोड़ :- यूपी में राज्यसभा के 10 सदस्यों का चुनाव 9 नवंबर होगा। वोटिंग के तुरंत बाद ही शाम तक परिणाम भी घोषित हो जाएगा। माना जा रहा है कि 10 में से 8 सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। एक सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। शेष एक सीट के लिए जोड़ तोड़ की कवायद जारी है।