scriptघने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें व फ्लाइट रद | Lucknow UP Thick fog Reason Many trains Flight Cancellation alert | Patrika News

घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें व फ्लाइट रद

locationलखनऊPublished: Jan 21, 2021 10:51:16 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

– कई विमान और ट्रेनें हुईं लेट- फरक्का एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर और अवध असम एक्सप्रेस को करना पड़ा रद – गुरुवार को एयरलाइंस की मुंबई जाने वाली उड़ान रहेगी रद्द

घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें व फ्लाइट रद

घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें व फ्लाइट रद

लखनऊ . यूपी में अधिकतर जिलों में गुरुवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरेेे की वजह से यातायात बहुत प्रभावित रहा है चाहे वह सड़क हो या फिर रेल या वायु यातायात हो। घना कोहरेेे की वजह से कई ट्रेनों का संचालन निरस्त करना पड़ा वहीं कई फ्लाइट अपने समय से लेट हुईं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से हवा का रुख बदलेगा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं तापमान बढ़ाएंगी। जिससे कोहरे में कुछ कमी आने की संभावना है।
यूपी के किसान अब बनेंगे उद्योगपति, योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 17 विभाग मिलकर करेंगे ये काम

एयरलाइंस की मुंबई जाने वाली उड़ान रद्द :- कोहरे से विजिबिलिटी काफी कम हाेेेेेेेने की वजह से विमानों के संचालन पर असर पड़ा है। बुधवार को मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट जहां रद कर दी गई वहीं गुरुवार को एयरलाइंस की मुंबई जाने वाली उड़ान रद्द रहेगी।
कई फ्लाइट लेट रहीं :- बुधवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 1966 एक घंटे दस मिनट देरी से उड़ान भर सकी। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2085 अमौसी से एक घंटे 22 मिनट की देरी से रवाना हुई और दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 1922 पौन घंटे देरी से अमौसी पहुंची।
ऐसे ही लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट जी8 419 एक घंटे देरी से टेक ऑफ कर सकी और मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 5341 बुधवार को निरस्त रही। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5342 गुरुवार को निरस्त रहेगी। लखनऊ से कोलकाता जाने वाली गो एयर की फ्लाइट जी8 281 पैंतालीस मिनट और लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की 6ई 6233 डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भर सकी।
तीन ट्रेनेेें हुई रद :- कोहरे ने ट्रेनों के संचालन में भी बाधा उत्पन्न की। बुधवार को फरक्का एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर और अवध असम एक्सप्रेस को रद करना पड़ा। गोरखधाम एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रतापगढ़ भोपाल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस ढाई घंटे, गंगा गोमती एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yrbaf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो