script

गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए, प्रयागराज-बांदा में 40 डिग्री पार कर गया पारा, लॉकडाउन बना बड़ा सहारा

locationलखनऊPublished: Apr 11, 2020 11:09:00 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

मौसम ने अपना रंग दिखाना किया शुरू पूरे प्रदेश में प्रदूषण तेजी के साथ हुआ कम लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्रीमौसम विभाग का अलर्ट, मौसम आगे रहेगा शुष्क

गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए, प्रयागराज-बांदा में 40 डिग्री पार कर गया पारा, लॉकडाउन बना बड़ा सहारा

गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए, प्रयागराज-बांदा में 40 डिग्री पार कर गया पारा, लॉकडाउन बना बड़ा सहारा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 439 कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज मिले हैं वहीं प्रदेश में धीरे धीरे पारा भी उपर की तरफ बढ़ रहा है। मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान प्रयागराज रहा। बस राहत इस बात की है कि लॉकडाउन की वजह से तमाम लोग घरों में हैं, जिस वजह से उन्होंने गर्मी के प्रकोप से अपने को बचा रखा है। लॉकडाउन की वजह से पूरे प्रदेश में प्रदूषण तेजी के साथ कम हो गया है। आसमान साफ-साफ दिखाई दे रहा है। वाहनों पर सुबह उठ कर जो धूल और गर्दा साफ करना पड़ता था वह अब दिखता ही नहीं है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। सुबह 10 बजे के करीब पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया है। और जैसे जैसे सूरज अपने शबाब पर आएगा, तापमान अपने रिकार्ड को तोड़ने की कोशिश करेगा। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान प्रयागराज रहा जहां तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। बांदा में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोरोना वायरस की लड़ाई के बीच मौसम गर्म होने लगा है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में पारे ने 36 डिग्री के आंकड़े को छू लिया था। आसमान साफ है। सुबह से तेज धूप निकल रही है। दोपहर होते-होते गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई, जिसके चलते अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के इस बढ़े तापमान से बचाने के लिए सिर्फ लॉकडाउन ही बड़ सहारा है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम आगे भी शुष्क रहने की उम्मीद है, जिसके चलते तापमान में लगातार वृद्धि होगी।
लॉकडाउन से शहर की हवा साफ हो गई है। आसमान साफ हो गया है। वाहनों का आवागमन लगभग बंद है। ईंट-भट्टा सहित औद्योगिक इकाइयां भी बंद हैं, इन सबका नतीजा शहर की प्राणवायु पर अच्छा दिखाई दे रहा है। प्रदूषण अपने न्यूनतम आंकड़े पर है। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 88 रिकॉर्ड किया गया। यह गुरुवार की अपेक्षा 10 प्वाइंट कम रहा। बीती 26 मार्च से एक्यूआइ में भारी कमी रिकॉर्ड की गई है। दो अप्रैल को एक्यूआइ बढ़कर 111 रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन बाकी दिनों में 58 से 100 के बीच में रिकॉर्ड किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो