script

डोनाल्ड ट्रंप-मैलेनिया के जेहन में बस जाए आगरा का ताजमहल, सीएम योगी ने उठाए कुछ ऐसे कदम

locationलखनऊPublished: Feb 21, 2020 06:18:08 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी शाम को आएंगे ताजनगरी आगरामुख्यमंत्री ने की कई तैयारियां, पहले तो गंगाजल से किया यमुना को साफइस्तकबाल को राह में गाएंगे आल्हा और नौटंकी

donald_trump8.jpg
लखनऊ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मैलेनिया के संग जब आगरा के हवाई अड्डे पर उतरेंगे और दुनिया के प्रेमियों की जान करीब चार सौ साल पुरानी खूबसूरत इमारत ताजमहल को देखने के लिए करीब 15 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। उस वक्त उत्तर प्रदेश सरकार इन दोनों के इस्तकबाल में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रही है। वह उनके आगरा सफर को यादगार बना देना चाहती है। डोनाल्ड और मैलेनिया के लिए सड़क के दोनों तरफ उत्तर प्रदेश के करीब तीन हजार कलाकार अपने नृत्य और संस्कृतिक को पेश करेंगे। कोई उनके स्वागत में ब्रज संस्कृति से जुड़ा महारास, चुरुकला नृत्य, बरसाना की लट्ठमार और फूलों की होली पेश करेगा तो कोई बुंदेलखंड की कला आल्हा, नौटंकी व पूर्र्वांचल की रामलीला पेश करेंगे। इसके अलावा आगरा शहर को पूरी तरह से दुल्हन की तरह से सजाया जा रहा है। सड़कें दोनों तरफ की डोनाल्ड ट्रंप की पेंटिंग बनाई जा रही हैं। जिसमें ट्रंप के स्वागत वाक्य लिखें हैं। इसके अतिरिक्त ताजमंहल से जब यमुना नदी का सौन्दर्य निहारेंगे तो वह साफ दिखे इसके लिए यमुना नदी में गंगा का पानी छोड़ा गया है। मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को सुरक्षा में कोई कमी न होने की चेतावनी दी है।
डोनाल्ड ट्रंप-मैलेनिया के जेहन में बस जाए आगरा का ताजमहल, सीएम योगी ने उठाए कुछ ऐसा कदम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी शाम को ताजमहल का दीदार करने आगरा आ रहे हैं। उनके स्वागत में रास्ते में उत्तर प्रदेश के तीन हजार कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते नजर आएंगे। योगी सरकार डोनाल्ड ट्रंप को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों की कला और संस्कृति की झलक दिखाना चाहती है। ब्रज, बुंदेलखंड, पूर्वाचल और अवध की कला और संस्कृति का करीब तीन हजार कलाकार प्रदर्शन करेंगे। जिसमें करीब एक हजार कलाकार राधा-कृष्ण का रूप धरकर रासलीला खेलने के साथ मयूर डांस, चरकुला आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। वहीं बुंदेलखंड की कला आल्हा और नौटंकी व पूर्वाचल की रामलीला की भी प्रस्तुति देंगे।
डोनाल्ड ट्रंप-मैलेनिया के जेहन में बस जाए आगरा का ताजमहल, सीएम योगी ने उठाए कुछ ऐसा कदम
कहीं आई लव यू, तो कहीं पर जय श्री कृष्णा ट्रम्प लिखा हुआ :- आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह स्थानीय मीडिया से तीन हजार कलाकारों के ट्रंप के स्वागत के लिए बुलाने की पुष्टि कर चुके हैं। इसी के साथ ताजनगरी आगरा को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। आगरा ट्रंप और उनकी पत्नी मैलेनिया के ख्वाबों में बस जाए इसलिए शहर को खूबसूरत रंगों से सजाया जा रहा है। खेड़िया हवाई अड्डे से ताजमहल तक सड़क के किनारे दीवारों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेंटिंग उनके स्वागत वाक्य संग सजाई गई है। कहीं पर लिखा है आई लव यू, तो कहीं पर जय श्री कृष्णा ट्रम्प।
डोनाल्ड ट्रंप-मैलेनिया के जेहन में बस जाए आगरा का ताजमहल, सीएम योगी ने उठाए कुछ ऐसा कदम
गंगा जल से यमुना हुई शुद्ध :- आगरा में बहने वाली यमुना का पानी साफ दिखे इसके लिये योगी सरकार ने यमुना नदी में गंगा जल छोड़ा गया है। हरिद्वार से बुलंदशहर आ रही कोट एक्सकेप से छोड़ा गया गंगा जल 21 फरवरी को आगरा में नजर आएगा। पर यमुना 24 फरवरी तक बनी रहे इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यमुना नदी में लगातार गंगा जल को छोड़ा जाता रहेगा।
डोनाल्ड ट्रंप-मैलेनिया के जेहन में बस जाए आगरा का ताजमहल, सीएम योगी ने उठाए कुछ ऐसा कदम
इंच-इंच की निगरानी :- चप्पे-चप्पे को सजाया जा रहा है। इंच-इंच की निगरानी रखी जा रही है। इस व्यवस्था का मुआयना खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। ट्रंप के आगरा दौरे को देखते हुए आगरा पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
डोनाल्ड ट्रंप-मैलेनिया के जेहन में बस जाए आगरा का ताजमहल, सीएम योगी ने उठाए कुछ ऐसा कदम
सुप्रीम कोर्ट के आगे बेबस ट्रंप :- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आगरा दौरे में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करना होगा। 24 फरवरी को वह अपनी फेवरेट कार के काफिला के साथ उनके ताजमहल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उनकी कार का काफिला ताजमहल के करीब पांच सौ मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। इसके बाद वह गोल्फ कार्ट में सवार होकर ताजमहल प्रांगण में प्रवेश कर सकेंगे।
donald_trump_1.jpg

ट्रेंडिंग वीडियो