उत्तर प्रदेश बजट 2020 की मुख्य और बड़ी बातें जानिए
उत्तर प्रदेश बजट 2020 आज मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ा बजट पेश किया। उत्तर प्रदेश बजट 2020 करीब 5 लाख 12 हजार आठ सौ साठ करोड़ रुपए है। आज सुबह हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश बजट 2020 को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। उत्तर प्रदेश बजट 2020 की मुख्य और बड़ी बातें जानिए...

लखनऊ. उत्तर प्रदेश बजट 2020 आज मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ा बजट पेश किया। उत्तर प्रदेश बजट 2020 करीब 5 लाख 12 हजार आठ सौ साठ करोड़ रुपए है। योगी सरकार का यह चौथा बजट है। आज सुबह हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश बजट 2020 को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। उत्तर प्रदेश बजट 2020 की मुख्य और बड़ी बातें जानिए..
यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट
करीब 5 लाख 12 हजार आठ सौ साठ करोड़ रुपए
अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ रुपए
लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए 919 करोड़ रुपए
मनरेगा के लिए 4 हजार 800 करोड़ रुपए
युवा रोजगार के लिए 1200 करोड़ रुपए
आजमगढ़, सहारनपुर और अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी
पीएम आवास योजना के लिए छह हजार 6240 करोड़ रुपए
ग्रामीण स्वस्छता के लिए पांच हजार 719 करोड़ रुपए
गन्ना का 325 रुपए प्रति कुंतल का दाम
प्रधानमंत्री मातृ योजना के लिए 219 करोड़ रुपए
जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़ रुपए
राज्य नीति आयोग का होगा गठन
शिक्षा के लिए 18 हजार 363 करोड़ रुपए
पीजीआई के लिए 820 करोड़ रुपए
कैंसर संस्थान के लिए 187 करोड़ रुपए प्रदेश में 16 साइबर थाने खोले जाएंगे
दिव्यांगों को 500 रुपए महीना पेंशन
आगरा मेट्रो के लिए 286 करोड़ रुपए
पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 122 करोड़ रुपए
काशी विश्वनाथ कारिडोर के लिए 200 करोड़ रुपए
तलाकशुदा महिलाओंं को 500 रुपए प्रति महीने पेंशन
राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए 50 करोड़ रुपए
राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपए
अग्निशमन के लिए 10 करोड़ रुपए
किसान पेंशन के लिए 1459 करोड़ रुपए
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज