scriptउत्तर प्रदेश में 10 जुलाई रात 10 बजे से तीन दिन का लॉकडाउन, ये खुलेगा और ये रहेगा बंद | Lucknow Uttar Pradesh Lockdown 10 July 10 pm Three days Lockdown open | Patrika News

उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई रात 10 बजे से तीन दिन का लॉकडाउन, ये खुलेगा और ये रहेगा बंद

locationलखनऊPublished: Jul 10, 2020 03:23:38 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

लॉकडाउन 10 जुलाई रात 10 बजे से सोमवार (13 जुलाई) सुबह पांच बजे तक पूरे उत्तर प्रदेश में लागू रहेगा।

उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई रात 10 बजे से तीन दिन का लॉकडाउन, ये खुलेगा और ये रहेगा बंद

उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई रात 10 बजे से तीन दिन का लॉकडाउन, ये खुलेगा और ये रहेगा बंद

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लॉकडाउन लगने जा रहा है। ये लॉकडाउन 10 जुलाई रात 10 बजे से सोमवार (13 जुलाई) सुबह पांच बजे तक पूरे उत्तर प्रदेश में लागू रहेगा। लॉकडाउन में सिर्फ आवश्यक सेवाओं को अनुमति रहेगी। बाकी की सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी। राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी हो गया है।
यूपी में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना पाजिटिव की कुल संख्या 33 हजार के करीब पहुंच चुकी है। यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 32,362 हो गए हैं। राज्य में एक्टिव केस की कुल संख्या 10373 हो गई है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 21127 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 17 और लोगों की मौत के साथ इस महामारी से मरने वाले लेागों की कुल संख्या बढ़कर 862 हो गई है।
इस को ध्यान रखते हुए यूपी की योगी सरकार ने अनलॉक-2 के बीच तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने 10 जुलाई की रात दस बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक के लिए सभी कार्यालय, हाट, बाजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करने के आदेश जारी कर दिया हैं।
तीन दिन गाइडलाइन :- प्रदेश में समस्त कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं। रेलवे का आवागमन भी पूर्ववत। रेल से आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए बस की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।
ढाबे और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे :- रेल यात्रियों के लिए बस के परिचालन को छोड़कर राज्य में यूपी रोडवेज की सेवाएं बंद रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमान सेवा पर रोक में छूट दी गई है। हवाई अड्डा से आने-जाने वालों पर भी प्रतिबंध लागू नहीं होगा। साथ ही साथ मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। ढाबे और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।
सफाई और स्वच्छता के लिए वृहद अभियान :- 10, 11 और 12 जुलाई को सफाई और स्वच्छता के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसमें शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारी लॉकडाउन के प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। साथ ही साथ इस काम से जुड़े कार्यालय भी खुले रहेंगे। संचारी रोग के सर्विलांस का काम भी इस दौरान जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। शहरी क्षेत्र में निरंतर चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर सभी बंद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो