31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलगत राजनीति से हटकर सभी दल मिलकर कोरोना की लड़ाई में मदद करें : मायावती

Mayawati Appeal All parties : कोरोना खत्म करने के लिए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती का सभी दलों से अपील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 3 May 2021, 4:48 PM IST

दलगत राजनीति से हटकर सभी दल मिलकर कोरोना की लड़ाई में मदद करें : मायावती

दलगत राजनीति से हटकर सभी दल मिलकर कोरोना की लड़ाई में मदद करें : मायावती

लखनऊ. Mayawati Appeal All parties : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सहित पूरे देश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। कोरोना खत्म करने के लिए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati Appeal All parties) ने सभी दलों से अपील की है कि, दलगत राजनीति से अलग हटकर सभी दल मिलकर इस पर अंकुश लगाने की पहल करें।

कोरोना अपडेट: यूपी के 97 हजार गांवों में 4 मई से सभी की होगी कोरोनावायरस टेस्टिंग

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, देश में अति-भीषण व दर्दनाक रूप धारण करते कोरोना प्रकोप के कारण सभी पार्टियों को, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, केन्द्र सरकार से यह मांग करनी चाहिए कि कोरोना-पीड़ित गरीबों व कमजोर वर्गाे के इलाज का पूरा खर्च केन्द्र स्वयं वहन करे तथा इनको कोरोना वैक्सीन भी मुफ्त में ही लगवाए।

मायावती ने आगे लिखा कि, बीएसपी का यह भी कहना है कि यदि केन्द्र की सरकार इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो फिर सभी राज्य सरकारों को अपने ग़ैर-जरूरी खर्चाे में कटौती की पहल करके इस जिम्मेवारी को इन्हें खुद ही जरूर उठानी चाहिये।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहाकि, इतना ही नहीं बल्कि यदि इस मामले में दलगत राजनीति से अलग हटकर सभी दल मिलकर व आगे आकर जो भी पहल करते हैं तो फिर बीएसपी इसका स्वागत करेगी और इसमें हर संभव अपना पूरा सहयोग करेगी। यही समय की जरूरत भी है।