scriptउत्तर प्रदेश में मौसम की बिगड़ी चाल, आज पड़ेगी कड़ाके की ठंड | Lucknow Uttar Pradesh Weather Cold School Close Rain Today | Patrika News

उत्तर प्रदेश में मौसम की बिगड़ी चाल, आज पड़ेगी कड़ाके की ठंड

locationलखनऊPublished: Dec 14, 2019 06:15:56 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

प्रदेश के लखनऊ समेत कई जिलों में अचानक से तेज ठंड बढ़ गई है। पर शनिवार रात औैर रविवार सुबह जबरदस्त ठंड पड़ेगी।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम की बिगड़ी चाल, आज पड़ेगी कड़ाके की ठंड

लखनऊ. प्रदेश के लखनऊ समेत कई जिलों में अचानक से तेज ठंड बढ़ गई है। गुरुवार रात तेज बारिश हुई वहीं शुक्रवार को पूरे दिन छिटपुट बूंदाबांदी हुई। शनिवार अलसुबह जोरदार ठंड पड़ी, पर सुबह ही अचानक एक दो घंटें के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए और फिर बादलों जाकर छुप गए। फिर शनिवार शाम तक मौसम सर्दी सा बना रहा। पर शनिवार रात औैर रविवार सुबह जबरदस्त ठंड पड़ेगी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का बस्ती जिला सबसे ठंड रहा। बारिश और तेज हवाओं से उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई।
रविवार के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होगी हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की कमी आएगी।

बेमौसम बारिश और लखनऊ सहित कई जिलों में ओलावृष्टि से प्रदेश में शीतलहरी का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश से ठंड ने जोर पकड़ लिया। बारिश से किसान मायूस हो गया है। पौष के महीने में असाढ़ जैसी झमाझम बारिश से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। गलन और ठंड भी बढ़ गई है। गेहूं की फसल, दलहनी-तिलहनी और सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि आम उत्पादन के लिए यह बारिश फायेदमंद है।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक़ अभी दो दिन और मौसम खराब रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं का दौर रविवार तक जारी रहेगा। कई जिलों में घने कोहरे का अंदेशा जताया है। ठंड और बढ़ सकती है तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
बारिश और सर्द हवाओं के चलते राजधानी में लोग ठिठुरते नजर आए। अधिकतम पारा एक ही दिन में 5 डिग्री लुढ़ककर शुक्रवार को 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 15.6 डिग्री हो गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सिर्फ 1.5 डिग्री का अंतर रहने से दिन में भी ठंड का प्रकोप रहा।
उत्तर प्रदेश में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में, पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर धुंध और वर्षा दर्ज की गई है। जबकि शाहजहांपुर में 63 मिमी, बहराइच में 27 मिमी, गोरखपुर में 13 मिमी, बरेली में 35 मिमी, वाराणसी में 14 मिमी और अलीगढ़ में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लखनऊ में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार तक 24 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक 89.2 मिमी बारिश मुरादाबाद में दर्ज की गई।
कानपुर में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से ठंड ने 19 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कानपुर में 2000 के बाद पहली बार दिसंबर महीने में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। आइसोलेटेड क्षेत्र सहित पूर्वांचल के कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी है।
दस से अधिक लोगों की मौत :- हरदोई में बिजली गिरने से दो मासूम, फर्रुखाबाद में खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत हो गई। अमरोहा जिले के भैंसरोली गांव में छप्पर के नीचे दबकर बुजुर्ग किसान व एटा में पेड़ गिरने से किसान की जान चली गई। हरदोई में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीर निवासी आरती की मौत हो गई। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर मड़ैया में सुबह बारिश और बिजली कड़कने के बीच दो मासूमों की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो