scriptविकास दूबे को भी डर लगता है, हत्या से बचने के लिए अपने हाथ के अंदर डलवाया जीवनरक्षक दुर्गा कवच | Lucknow Vikas Dubey Fear murder Life-saving Durga Kavach House owner | Patrika News

विकास दूबे को भी डर लगता है, हत्या से बचने के लिए अपने हाथ के अंदर डलवाया जीवनरक्षक दुर्गा कवच

locationलखनऊPublished: Jul 07, 2020 10:56:06 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दूबे को भी डर लगता है।

विकास दूबे को भी डर लगता है, हत्या से बचने के लिए अपने हाथ के अंदर डलवाया जीवनरक्षक दुर्गा कवच

विकास दूबे को भी डर लगता है, हत्या से बचने के लिए अपने हाथ के अंदर डलवाया जीवनरक्षक दुर्गा कवच

लखनऊ. आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दूबे को भी डर लगता है। इस डर से बचने के लिए उसने क्या किया यह जानकार होशफाख्ता हो जाएंगे। विकास दूबे ने अपनी जान की रक्षा के लिए अपने हाथ के अंदर आपरेशन करवा कर जीवनरक्षक दुर्गा कवच डालवा लिया था। उसके बाद उसका उसका आत्मविश्वास इतना बढ़ा कि उसे अंदर से मौत का खौफ खत्म हो गया।
भाजपा के राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या के बाद विकास दुबे को हर पल अपनी जान पर खतरा महसूस करता था। वह शोभन सरकार का परम भक्त है, उन्होंने ही दुर्गा कवच धारण करने का सुझाव दिया था। उसके साथ हर वक्त साए की तरह रहने वाले लल्लन वाजपेयी ने भी अपने बॉस की देखादेखी अपने हाथ के अंदर इस जीवनरक्षक दुर्गा कवच को आपरेशन कर डालवा लिया था। विकास की मां इस मामले में बताया कि इसके बाद उसका विश्वास बढ़ गया था कि अब उसकी कोई हत्या नहीं कर सकता।
विकास दूबे नहीं पत्नी है मकान की मालिक :- वहीं इंद्रलोक कॉलोनी के मकान की जांच पड़ताल के बाद एलडीए अफसरों को पता चलाकि यह दोनों मकान विकास के नहीं उसकी पत्नी रिचा उर्फ सोनी के नाम है। और दूसरा मकान उसके भाई की पत्नी अंजलि के नाम पर दर्ज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो