scriptचुनाव में भाजपा सरकार का हो जाएगा सफाया : अखिलेश यादव | Lucknow Vishwakarma Puja Akhilesh Yadav Attack Election BJP Finish | Patrika News

चुनाव में भाजपा सरकार का हो जाएगा सफाया : अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Sep 17, 2021 03:37:07 pm

– यूपी में सत्ता आने पर सपा विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी फिर से करेगी बहाल – गोमती नदी के किनारे भगवान विश्वकर्मा के भव्य मंदिर का निर्माण कराएगी सपा

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. Akhilesh Yadav Attack BJP समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पर आयोजित अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहाकि, भाजपा सरकार ने हर व्यक्ति का अपमान किया है और इसने पहले की किसी भी सरकार की तुलना में अधिक झूठ बोला है। छह महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का सफाया हो जाएगा।
विकास और राष्ट्रवाद ही उनका चुनावी मुद्दा होगा : सीएम योगी

भाजपा झूठ का ट्रेनिंग सेंटर चला रही :- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ पर विश्वकर्मा समाज को अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहाकि, यूपी में सत्ता आने पर सपा विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी फिर से बहाल करेगी। लखनऊ में गोमती नदी के किनारे भगवान विश्वकर्मा के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा सरकार पर हमलावर हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा झूठ का ट्रेनिंग सेंटर चला रही है।
विश्वकर्मा पूजा Vishwakarma Puja की छुट्टी बहाल करेगी सपा :- विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी खत्म करने पर भाजपा सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा समाज का अपमान किया है। हमने विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी की थी। भगवान हनुमान का गदा, भगवान कृष्ण का चक्र विश्वकर्मा समाज ने ही बनाया था और उनकी ही छुट्टी खत्म कर दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो