scriptअगले 24 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे का रहेगा कहर | Lucknow Weather Alert Forecast Fog Bitter Cold Temperature | Patrika News

अगले 24 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे का रहेगा कहर

locationलखनऊPublished: Jan 18, 2020 08:31:11 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

शनिवार शाम से प्रदेश में गलन, शीतलहर, कोहरा, ठंड का दौर रहा राजधानी लखनऊ में रात आठ बजे 14 डिग्री सेल्सियस था। घने कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट यात्री बेहद परेशान 20 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार बदल सकता है मौसम

अगले 24 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे का रहेगा कहर

अगले 24 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे का रहेगा कहर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में शनिवार को शीतलहर और बारिश के बाद घना कोहरा छाया रहा। गुरुवार और शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार रात 10 बजे से कोहरा छाने लगा तो फिर रुका नहीं। कोहरे की वजह से दृश्यता घट गई थी। शनिवार सुबह कोहरे के साथ लगातार चल रही तेज हवाओं से लोग ठिठुरने लगे। शनिवार शाम से प्रदेश में गलन, शीतलहर, कोहरा, ठंड का दौर रहा। ऐसा अनुमान है कि अगले 24 घंटे कड़ाके की ठंड और गलन पड़ेगी। राजधानी लखनऊ में रात आठ बजे 14 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश दर्ज की जा सकती है। यही नहीं कहीं कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। नार्दर्न रेलवे ने बताया है कि घने कोहरे की वजह से दिल्‍ली से लखनऊ होकर आने जाने वाली 20 ट्रेनें लेट चल रही हैं। लेट आने और ठंड की वजह से यात्री बेहद परेशान हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि रविवार से बादलों की आंशिक आवाजाही के साथ धूप निकलनी शुरू होगी। मौसम सामान्य होना शुरू हो सकता है। सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, उसके बदलाव हो सकते हैं।
लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के आदेशानुसार अब प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 10:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक कर दिया गया है। रविवार को छुट्टी रहेगी पर सोमवार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा तो बारिश की संभावना बन सकती है और ठंड बढ़ सकती है। फिर शायद ठंड की वजह से एक बार स्कूल बंद हो सकते हैं।
जनवरी में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का तीसरा दिन बृहस्पतिवार बन गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार शाम से बृहस्पतिवार सुबह तक 37.8 मिमी. और सुबह से शाम तक 15.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो