लखनऊ

अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहाकि शुक्रवार 5 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तूफान और बारिश आएगी।

लखनऊJun 04, 2020 / 08:41 pm

Mahendra Pratap

अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहाकि शुक्रवार 5 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तूफान और बारिश आएगी। 4 जून गुरुवार की सुबह तेज हवा और बारिश से पूरे प्रदेश का मौसम सुहावना हो गया था। तेज गर्मी से जनता को राहत मिली। मौसम विभाग ने कहाकि शनिवार तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो जाएगी। अभी तक की स्थिति के अनुसार प्रदेश में मानसून 20—22 जून तक पहुंचेगा।
राजधानी लखनऊ में मौसम विभाग का अनुमान है कि रात 9 बजे से रात 12 बजे तक के बीच भारी बारिश होगी। इस वक्त अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की उम्मीद है। गुरुवार सुबह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, तेज हवाएं बहीं जिससे मौसम बहुत सुहाना हो गया।
आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में चक्रवातीय दबाव और पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ा है। इस वजह से गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम का यह मिज़ाज शुक्रवार तक बना रहने की सम्भावना है। गुप्ता ने बताया कि शनिवार से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। अभी तक की स्थिति के अनुसार प्रदेश में मानसून 20-22 जून तक पहुंचेगा।
इस बीच, मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान नीमसार में सबसे ज्यादा नौ सेंटीमीटर बाराबंकी, कैसरगंज और फतेहपुर में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। इस बारिश से प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में तापमान में खासी कमी दर्ज की गयी।
वाराणसी, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा तथा मेरठ मण्डलों में दिन का तापमान काफी कम रहा। रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.