scriptमौसम विभाग का अलर्ट रविवार और सोमवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि | Lucknow weather Alert Forecast Sunday Monday storm rain Hail | Patrika News

मौसम विभाग का अलर्ट रविवार और सोमवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि

locationलखनऊPublished: Apr 18, 2020 05:23:37 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक पलटी खाईशुक्रवार को आई आंधी, बारिश से किसानों को नुकसान पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज

farmer.jpg
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक पलटी खाई, शुक्रवार को आई आंधी, बारिश से जहां किसानों को बहुत नुकसान हुआ वहीं आकाशीय बिजली की वजह से प्रदेश में कई मौतें भी हुईं। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि रविवार और सोमवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम भी खराब होने के आसार बन रहे हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। यह पूर्वानुमान उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए नई मुसीबत लेकर आएंगे।
पाकिस्तान के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई है।
मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि रविवार और सोमवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम भी खराब होने के आसार बन रहे हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम में होने वाला यह बदलाव प्रदेश के किसानों के लिए नई मुसीबत लेकर आने वाला है क्योंकि इन दिनों गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। तमाम किसानों की कटी हुई फसल खलिहानों में पड़ी हुई है।
आंधी-पानी से किसानों को नुकसान हो सकता है। बुधवार को दक्षिणी-पश्चिम मानसून के पहले दीर्घकालिक पूर्वानुमान के बारे में मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इस बार मानसून का पैटर्न थोड़ा बदला हुआ रहेगा। इस लिहाज से उत्तर प्रदेश में मानसून का आगमन 15 से 18 जून के 20 से 25 जून के बीच हो सकता है। उन्होंने कहा कि पहले पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी मानसून सामान्य रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो